श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

महिला ने पहने ऐसे कपड़े की पाकिस्तान में छिड़ गई जंग

Pakistan | viral video | shreshth uttarakhand

पाकिस्तान से आई इन ताजा तस्वीरों ने वहां की हकीकत को एक बार फिर बेपर्दा कर दिया है। इन ताजा तस्वीरों ने दुनिया को फिर दिखा दिया है कि वहां महिलाओं और बेटियों के लिए कितनी इज्जत और जीने की कितनी आजादी है।

इस वीडियो में एक महिला और साथ में उसका पति है। महिला बुरी तरह से डरी सहमी है, वो अपना मुंह छिपा रही है और उसका पति फोन पर पुलिस से मदद मांग रहा है। महिला और उसके पति को कई लोगों ने घेर रखा है। लगातार लोग महिला  से कुर्ता उतारने को कह रहे हैं। उसे धमका रहे हैं। नारे लगा रहे हैं।

दावा है कि ये वीडियो लाहौर का है, जहां के एक रेस्तरां में ये महिला अपने पति के साथ खाना खाने गई थी। जैसे ही महिला ने रेस्तरां में एंट्री ली। बहुत सारे कट्टरपंथी लोगों ने उसे घेर लिया। इन लोगों को आपत्ति महिला के कुर्ते से हुई। कट्टरपंथी लोगों ने आरोप लगाया कि महिला ने इस कुर्ते को पहनकर ईशनिंदा की है। उसने कुरान का अपमान किया है। आरोप लगाया कि महिला ने जो कुर्ता पहना उस पर कुरान की आयतें प्रिंट हैं इसलिए लोग महिला से वहीं कुर्ते को उतारने के लिए कहने लगे। रेस्तरां में माहौल बहुत गर्मा गया। महिला बुरी तरह डर गई और पति फोन पर किसी तरह मदद मांगने में जुट गया।

जल्द ही एक लेडी पुलिस ऑफिसर मौके पर पहुंची और उसने मामले को समझदारी से सुलझाया। ये महिला कोई और नहीं, लाहौर की एसएसपी सैयदा शहरबानो नकवी हैं। जिन्होंने दिलेरी और सूझबूझ के साथ मामले को निपटाया और महिला और उसके पति को गुस्साई भीड़ के बीच से सुरक्षित निकाला।

यानी पाकिस्तान में एक महिला की इज्जत, एक महिला की वजह से बच सकी। लाहौर की एसएसपी सैयदा शहरबानो नकवी के इस काम की हर तरफ तारीफ हो रही है। लेकिन इस वीडियो के वायरल होने के बाद पाकिस्तान की दुनिया में छीछालेदर भी खूब हो रही है। लोग इस वीडियो को देखकर यही कह रहे हैं कि पाकिस्तान के अंदर का असली सच तो यही है। जिस पाकिस्तान को वहां के हुक्मरान बदलने का दावा करते हैं। जो ये डिंडोरा पीटते फिरते हैं कि पाकिस्तान आगे बढ़ रहा है। वो पाकिस्तान दरअसल आज भी दकियानूसी सोच रखता है। जाते जाते ये भी जान लीजिए कि महिला के जिस कुर्ते पर इतना बवाल हुआ उस पर अरबी में जो शब्द प्रिंट थे उसका मतलब हलवा होता है। लेकिन सच्चाई जाने बगैर पाकिस्तानी कट्टरपंथियों ने इसे धर्म के अपमान का मुद्दा बना लिया और महिला को मारने चले आए।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Congress Protest in Roorkee | cm pushkar singh dhami |
कांग्रेस नेता विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे, डबल इंजन की सरकार को बताया फेल
Shahid Kapoor Mira Rajp
शाहिद कपूर पत्नी मीरा के साथ पहुंचे मसूरी, फैंस के साथ खींची फोटो
lucknow student suicide case | student suicide in lucknow |
छात्र ने कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से कूदकर किया सुसाइड, वजह स्पष्ट नहीं
Shri Ganga Sabha Investigation | Shri Ganga Sabha work |
श्री गंगा सभा के कार्यों की जांच के लिए ज्वॉइंट कमेटी गठित, डीएम को मिली थीं शिकायतें
sarkari naukri in uttarakhand
Sarkari Naukri: उत्तराखंड में 751 पदों पर होने जा रही भर्ती, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन
Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत