श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

दुनिया का आखिरी देश… जहां गर्मियों में भी पड़ती है बर्फ, रात होती ही नहीं

Norway: दुनिया का आखिरी देश कौन-सा है, जहां गर्मियों में भी बर्फ पड़ती है और सिर्फ 40 मिनट के लिए रात होती है? आइए, जानते हैं...
norway beauty

Norway: कहा जाता है कि दुनिया बहुत बड़ी है। यहां हर तरीके के लोग, शहर और देश देखने को मिलते हैं। हमने अक्सर सबसे अमीर देश और सबसे शक्तिशाली देशों के बारे में तो सुना है। पर क्या आप जानते हैं कि दुनिया का आखिरी देश कौन सा है? चलिए आपको बताते हैं…

सिर्फ 40 मिनट के लिए डूबता है सूरज

दुनिया का आखिरी देश नॉर्वे है। कहा जाता है कि पृथ्वी का अंत यहीं होता है। नॉर्वे उत्‍तरी ध्रुव के पास स्थित है। यह बेहद खूबसूरत देश है, लेकिन इस देश की सबसे दिलचस्प बात यह है कि यहां रात ही नहीं होती और अगर होती भी है तो बहुत छोटी। नॉर्वे की हेवरफेस्‍ट सिटी में सिर्फ 40 मिनट के लिए ही सूरज डूबता है। इसलिए इसे कंट्री ऑफ मिडनाइट सन कहा जाता है।

गर्मियों में पड़ती है बर्फ

दुनिया के इस आखिरी देश में बहुत ठंड पड़ती है। जब गर्मियों में बाकी देशों का तापमान 45 से 50 के बीच होता है, तो नॉर्वे में बर्फ गिर रही होती है। गर्मियों के समय इस देश का तापमान जीरो डिग्री रहता है, तो वहीं सर्दियों में यहां का तापमान माइनस 45 डिग्री से भी कम हो जाता है।

टॉपर प्राची निगम का glow-up वीडियो आपने देखा? कभी लुक के लिए हुई थी ट्रोल

गर्मियों में नहीं होती रात

उत्तरी ध्रुव के बेहद करीब होने के कारण नॅार्वे में रोजाना सुबह या रात नहीं होती। इस देश में छह महीने दिन तो छह महीने रात रहती है। सर्दियों में इस देश में सूरज नहीं निकलता और गर्मियों में कभी डूबता नहीं है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस देश में गर्मियों के समय कभी रात नहीं होती। लोग दूर-दूर से इस देश में घूमने आते हैं।

अकेले घूमने नहीं जा सकते नॅार्वे

नॅार्वे लाखों पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र है, लेकिन इस देश में लोगों का अकेले घूमना मना है। दरअसल, ई-69 हाईवे धरती के सिरों को नॉर्वे से जोड़ती है। यह सड़क ऐसी जगह जाकर खत्‍म होती है, जहां से आगे जाने का रास्‍ता नजर नहीं आता। इस देश में आने के लिए आपको एक ग्रुप तैयार करना होगा। साथ ही इस देश में प्रवेश के लिए आपको परमिशन लेनी होगी। यहां लोगों को सड़कों पर अकेले जाने और अकेले गाड़ी ड्राइव करने की इजाजत नहीं है।

गुलदारों का हो रहा मेडिकल परीक्षण, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

heavy rain red alert in uttarakhand | red alert in uttarakhand | uttarakhand monsoon |
उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, लोगों से घर से न निकलने की अपील
IND vs ZIM
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे ने भारत को दिया 116 रनों का लक्ष्य, बिश्नोई की घातक गेंदबाजी
uttarakhand electricity rate | uttarakhand power department |
बिजली दरों में होगी बढ़ोतरी! यूपीसीएल दायर करेगा रिव्यू पिटीशन
Kathgodam Railway Station Video
चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान फिसला यात्री का पैर, RPF जवान ने बचाई जान
shyama prasad mukherjee birth anniversary | tribute to shyama prasad mukherjee | bjp |
श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया, भाजपाइयों ने किया याद
kapil sharma Bhavnao Ko Samjho movie
गिनीज बुक में दर्ज है कपिल शर्मा की यह फिल्म, कलेक्शन जान चौंक जाएंगे