Who is Keir Starmer In Hindi: ब्रिटेन में हुए आम चुनाव में कंजरवेटिव पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। करीब 14 साल से सत्ता पर काबिज पार्टी को हराकर कीर स्टार्मर प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। स्टार्मर की लेबर पार्टी के 400 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करने की संभावना है। ब्रिटेन के पिछले 50 साल के इतिहास की बात करें तो पहली बार 60 साल से ऊपर का व्यक्ति प्रधानमंत्री बनेगा। वे 9 साल पहले संसद के लिए चुने गए थे।
सांसद बनने से पहले वकील थे Keir Starmer
कीर स्टार्मर लेबर पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से के है। वे वकील भी रह चुके हैं। स्टार्मर ने चुनाव प्रचार के दौरान देश पहले, पार्टी बाद में का नारा दिया था। उन्होंने कहा था कि हमें राजनीति को सेवा में बदलना होगा। स्टार्मर फुटबॉल के भी दीवाने हैं।
Change begins. Watch my speech here. https://t.co/npCLojfGZk
— Keir Starmer (@Keir_Starmer) July 5, 2024
Keir Starmer को आलोचक बताते हैं अवसरवादी नेता
कीर स्टार्मर की आलोचना भी होती है। उनके आलोचक उन्हें अवसरवादी नेता बताते हैं। आलोचकों का कहना है कि स्टार्मर अपनी बात पर कायम नहीं रहते। वे किसी भी मुद्दे पर अपना रुख बार-बार बदल देते हैं। आरोप तो यह भी लगाया जा रहा है कि स्टार्मर के पास कोई स्पष्ट दृष्टिकोण नहीं है।
UK: कंजरवेटिव पार्टी का 14 साल का दबदबा होगा खत्म? इस्तीफा देंगे सुनक
क्या है स्टार्मर की पहचान?
स्टार्मर की पहचान उनके भूरे बाल और आंखों लगा काला फ्रेम वाला चश्मा माना जाता है। कहा जाता है कि इनका नाम लेबर पार्टी के संस्थापक कीर हार्डी के नाम पर रखा गया है। स्टार्मर ने अपनी पार्टी से वामपंथी लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया है।
Thank you, Holborn and St Pancras, for putting your trust in me again.
— Keir Starmer (@Keir_Starmer) July 5, 2024
Change begins right here. pic.twitter.com/XZfi5OIoyH
डॉक्टर हैं स्टार्मर की पत्नी
स्टार्मर की पत्नी का नाम विक्टोरिया है। उनके दो बच्चे हैं। माना जा रहा है कि स्टार्मर शुक्रवार की शाम 6 बजे के बाद काम न करने की अपनी आदत को बरकरार रख सकते हैं। उनकी पत्नी एक डॉक्टर हैं। स्टार्मर ने लीड्स और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री हासिल की है।