श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन के बीच 105 लोगों की मौत, स्वदेश लौटे 405 भारतीय छात्र

Violent protests in Bangladesh

Violent protests in Bangladesh: बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर हिंसा हो रही है। शुक्रवार को इस हिंसा ने भयानक रूप धारण कर लिया। जिसके बाद बांग्लादेश में कर्फ्यू लगा दिया है। पीएम शेख हसीना के प्रेस सचिव ने किसी भी तरह की भीड़ और रैली करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।

हिंसा में 105 लोगों की मौत

बता दें, इस हिंसा में अब तक 105 लोग मारे जा चुके हैं। वहीं, सबसे ज्यादा मौतों का आंकड़ा बांग्लादेश की राजधानी ढ़ाका से सामने आया है। वहां पर सबसे ज्यादा 52 मौतें हुई हैं।

दरअसल, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग की और आंसूगैस के गोले भी दागे। देश में इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं बंद हैं। 15 वर्षों से सत्ता में बनी प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार के लिए इस हिंसा को रोकना एक बड़ी चुनौती है। कई दिनों से जारी हिंसा को रोकने में पुलिस के विफल रहने के बाद सेना को तैनात करना पड़ा है।

पीएम शेख हसीना के प्रेस सचिव नईमुल इस्लाम ने बताया कि सरकार ने लोगों की सहायता के लिए सेना तैनात करने और कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि कर्फ्यू तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

405 भारतीय छात्र लौटे

बांग्लादेश में 8,000 छात्रों समेत करीब 15000 भारतीय हैं। सभी सुरक्षित हैं। अब तक 405 छात्र स्वदेश लौट आए हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

क्यों हो रहा प्रदर्शन

कहानी 1971 की है। ये वो साल था जब मुक्ति संग्राम के बाद बांग्लादेश को पाकिस्तान से आजादी मिली। एक साल बाद 1972 में बांग्लादेश की सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों के लिए सरकारी नौकरियों में 30 फीसदी आरक्षण दे दिया। इसी आरक्षण के विरोध में इस वक्त बांग्लादेश में प्रदर्शन हो रहे हैं।

पेयजल संकट को लेकर 44 दिनों से धरना जारी, आखिर कब सुनेगी सरकार!


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए