श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

“गधे हो क्या”… क्या आप जानते हैं गधों का IQ Level

IQ Level | Donkey IQ Level | Donkey life

Donkeys IQ Level: गधों को मानव का सबसे पुराना पालतू साथी बताया जाता है। आपने हमेशा कम बुद्धि के लिए लोगों द्वारा “गधे हो” का ताना मारते भी सुना होगा। अगर किसी को “गधा” कह दिया जाए तो वह नाराज भी हो जाता है। यदि कोई किसी काम को जल्दी न सीख पाए तो लोग यह भी कहते हैं कि तुम्हारी बुद्धि गधे जैसी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गधों का IQ लेवल क्या होता है? यदि नहीं तो आप भी यह जानकर हैरान हो जाएंगे…

पुराने जानवरों में से एक हैं गधे

गधे सबसे पुराने जानवरों में से एक है। प्राचीन काल में इनका सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता था। गधों को प्राचीन काल से लेकर अब तक भी पाला जाता है। अगर बात की जाय गधों की IQ लेवल की, तो आप जानकर हैरान हो जाएंगे। गधों पर कई रिसर्च किए गए। ब्रिटेन की एक रिसर्च ‘द डंकी सेंचुरी’ के अनुसार गधों का याददाश्त तेज होता है और वह किसी भी चीज को जल्दी सीखने की क्षमता रखते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक गधों का IQ लेवल 27.62 प्रतिशत तो मनुष्यों का IQ लेवल 33.23 प्रतिशत होता है।

यदि गधों की आदतों के बारे में बताएं तो वह जिद्दी किस्म के होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि वे अच्छे और बुरे अनुभवों को लंबे समय तक याद रख सकते हैं। यदि वह लंबे समय तक लोगों के साथ रहें तो वह उनके चेहरों को भी याद रख सकते हैं।

गधों की है 97 नस्लें

दुनियाभर में गधों की करीब 97 नस्लें हैं, जबकि दुनियाभर में करीब 04 करोड़ गधे होने का अनुमान है। इतिहास बताता है कि इनकी मूल उत्पत्ति अफ्रीका में हुई और फिर ये वहां से दुनियाभर में फैल गए। चौथी सदी के आसपास मिस्र में सबसे पहले इनके पालतू बनाए जाने का जिक्र मिलता है। हालांकि इनकी कई नस्लें समय के साथ लुप्त हो चुकी हैं। ये भी कहा जाता है कि वो 5000 सालों से मानव के साथ हैं। गधों के कान बड़े होते हैं, जो अधिक दूर की आवाज को सुन सकते हैं।

08 मई को मनाया जाता है ‘विश्व गधा दिवस’

08 मई को पूरी दुनिया में विश्व गधा दिवस मनाया जाता है। एक स्वस्थ गधा अपने शरीर का 25% तक वजन उठा सकता है और वे बिना थके लंबी दूरी तक भी चल सकते हैं। गधे विभिन्न प्रकार का चारा खाते हैं। गधे कांटे, झाड़ियाँ और पेड़ों की छाल भी खाते हैं। गधा शाकाहारी होते है और मोटा भोजन खाते हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा