श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

मच्छरों के काटने से क्यों होती है खुजली? जानें वजह

Mosquito | Mosquito Life | Insects

आज कल लोग गर्मी से ज्यादा मच्छरों से परेशान हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि मच्छरों के काटने के बाद खुजली क्यों होती है? आज आप के इस सवाल का भी जवाब देते हैं…

जब मच्छर काटता है तो वह अपनी सूंड को त्वचा में घुसा देता है और आपका खून चूसता है। इस क्रिया के दौरान मच्छर की सूंड में से निकल कर उसकी लार शरीर में प्रवेश कर जाती है। ये लार हमारे शरीर में जैसे ही प्रवेश करती है तो शरीर का ‘इम्यून सिस्टम’ एक्टिव हो जाता है और इसके खिलाफ प्रतिक्रिया करने लगता है। इसी प्रतिक्रिया की वजह से मच्छर के काटने वाली जगह पर खुजली होती है और वहां हल्का सा सूजन आ जाता है।

गंदगी से पैदा होते हैं मच्छर

कुछ जानकारों का ऐसा मानना है ये समय मच्छरों के प्रजनन का समय होता है। गर्मी इनके प्रजनन के लिए बेस्ट बताई जाती है। पहले ऐसा होता था कि साफ-सफाई वाली जगहों पर कम मच्छर होते थे, लेकिन अब मच्छर आपको हर जगह मिल जाएंगे। मच्छर ज्यादा गंदगी वाली जगहों पर पैदा होते हैं।

एक रिसर्च में बताया गया है कि हमेशा मादा मच्छर काटती है। दरअसल, नर मच्छर किसी को भी नहीं काटते हैं। सिर्फ मादा मच्छर ही लोगों का खून चूसती है। ऐसा वह प्रजनन करने और बच्चे पैदा करने के लिए करती है।

अब आपके दिमाग में एक और सवाल आ रहा होगा कि कुछ लोगों को मच्छर ज्यादा क्यों काटते हैं। दरअसल, जिन लोगों को ज्यादा पसीना आता है तो मच्छर उनकी तरफ आकर्षित होते हैं और उन्हें ज्यादा काटते हैं।

मच्छरों से बचने के घरेलू उपाय

1.कपूर जलाएं: मच्छर भगाने के लिए आप कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

2.नीम की पत्तियां जलाएं: नीम की पत्तियों को जलाना बहुत ही पुराना तरीका है।

3.शरीर पर ठंडा तेल लगाएं: शरीर पर ठंडा तेल लगाना मच्छरों को काटने से रोकता है।

4.अंडे की कैरेट जलाएं: अंडे की कैरेट जलाने से मच्छर नहीं आते हैं।

5.मच्छरदानी का उपयोग: घर पर मच्छर दानी का नियमित उपयोग करने से मच्छरों से बचा जा सकता है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा