श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

लू से मिलेगी राहत, आज दस्तक देगा मॅानसून; आपके यहां कब होगी बारिश?

Monsoon: लोगों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। आज मॉनसून के केरल में दस्तक देने की संभावना है। आइए जानते हैं आज के मौसम का हाल...
monsoon weather update today

Weather Forecast Today Monsoon: उत्तर और मध्य भारत के लोगों के लिए अच्छी खबर है। बढ़ती गर्मी से अब लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। आज यानी गुरुवार से लू का कहर धीरे-धीरे कम होने लगेगा। साथ ही अगले कुछ दिनों में तापमान में भी गिरावट होगी। अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी की स्थिति जारी रही। इन राज्यों में एक जून तक लू के कम होने के आसार हैं। इसके बाद धीरे-धीरे स्थिति में सुधार होगा। वहीं, बिहार, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, जम्मू संभाग और हिमाचल प्रदेश में भी शुक्रवार तक लू का कहर देखने को मिलेगा।

देहरादून में 43 डिग्री पहुंचा पारा, स्वास्थ्य सचिव ने अस्पतालों को दिए ये निर्देश

उत्तर भारत के कई हिस्सों में बुधवार को अधिकतम तापमान 46-50 डिग्री सेल्सियस के बीच नापा गया। वहीं, पश्चिमी मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में तापमान 42-46 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों तक कोंकण और गोवा के बहुत से इलाकों में गर्मी और आर्द्रता हो सकती है।

दिल्ली में 53 डिग्री पहुंचा पारा

दिल्ली के मुंगेशपुर में 52.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। यह राजधानी में अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

इन राज्यों में आज दस्तक दे सकता है मॉनसून

मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार को केरल तट और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में मॅानसून (Monsoon) दस्तक दे सकता है। अगले 24 घंटों के दौरान केरल में मॅानसून देखने को मिल सकता है। विभाग ने केरल में 15 मई से 31 मई तक मॉनसून के आने का अनुमान जताया था।

किस राज्य में कब दस्तक देगा मॉनसून

मौसम विभाग के अनुसाार, रविवार को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश से गुजरे चक्रवात रेमल के कारण पूर्वोत्तर में मॉनसून के जल्दी से आने के आसार दिखाई दे रहे हैं। पांच जून को अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और असम में मॉनसून दस्तक दे सकता है।

दुनिया का आखिरी देश… जहां गर्मियों में भी पड़ती है बर्फ, रात होती ही नहीं


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा