श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

गुजरात में अटका Monsoon, कब होगी यूपी-बिहार में बारिश?

Monsoon गुजरात से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। ऐसे में अन्य राज्यों में बारिश नहीं हो पा रही है। आइए, जानते हैं कि यूपी-बिहार में कब बारिश होगी...
monsoon weather update today

Monsoon Weather Update: देशभर में गर्मी का सितम जारी है। हीटवेव के कहर से लोग परेशान हैं। हर किसी को ये इंतजार है कि इस भीषण गर्मी से राहत कब मिलेगी? मानसून को लेकर लगातार भविष्यवाणियां हो रही हैं, लेकिन मौसम विभाग के सारे अनुमान फेल होते दिखाई दे रहे हैं। मानसून केरल और महाराष्ट्र होते हुए गुजरात पहुंचा है, लेकिन गुजरात से आगे वह नहीं बढ़ पा रहा है।

गुजरात के नवसारी में 11 जून को Monsoon ने दी दस्तक

भारत मौसम विभाग यानी IMD के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून गुजरात में समय से चार दिन पहले 11 जून को ही एंट्री कर ली है, लेकिन प्रतिकूल परिस्थितियों की वजह से वह आगे नहीं बढ़ पाया है। अहमदाबाद मौसम केंद्र के वैज्ञानिक की मानें तो मानसून ने 11 जून को दक्षिण गुजरात के नवसारी में दस्तक दे दी थी, लेकिन प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण यह आगे नहीं बढ़ पाया।

मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून आमतौर पर 15 जून को गुजरात में प्रवेश करता है और 20 जून तक अहमदाबाद और सौराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों सहित अन्य भागों में आगे बढ़ता है। मानसून 25 जून तक सौराष्ट्र के अधिकांश भागों में पहुंच जाता है। इसके बाद 30 जून तक यह पूरे गुजरात को कवर कर लेता है।

अगले 5 दिनों में बारिश के आसार

आईएमडी ने आने वाले 5 दिनों में गुजरात के कई जिलों में अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। हालांकि, शुक्रवार और शनिवार को कुछ इलाकों में मानसून-पूर्व बारिश हुई।

DSP के बेटे की बर्थडे पार्टी में हुआ कुछ ऐसा, लोग बोल उठे- वाह क्या बात है

यूपी-बिहार में मानसून की कब होगी एंट्री?

मौसम विभाग के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली और उत्तरी भारत के अन्य हिस्सों में इस महीने के अंत तक यानी 27 जून के आसपास मानसून की दस्तक हो सकती है। पश्चिम बंगाल में 18 जून तक मानसून पहुंचेगा और कई जिलों में बारिश होगी। कोलकाता में 16, 17 और 18 जून को बारिश की संभावना है। झारखंड में मानसून 19 जून के आसपास आने की उम्मीद है। इसके एक दो दिन बाद यानी 20 जून के बाद बिहार में मानसून प्रवेश करेगा। उत्तर प्रदेश में भी 21 जून को मानसून की एंट्री हो सकती है। बता दें कि अभी पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और झारखंड में भयंकर गर्मी पड़ रही है।

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, अलकनंदा नदी में गिरी ट्रैवलर, 14 लोगों की जान गई


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

heavy rain red alert in uttarakhand | red alert in uttarakhand | uttarakhand monsoon |
उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, लोगों से घर से न निकलने की अपील
IND vs ZIM
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे ने भारत को दिया 116 रनों का लक्ष्य, बिश्नोई की घातक गेंदबाजी
uttarakhand electricity rate | uttarakhand power department |
बिजली दरों में होगी बढ़ोतरी! यूपीसीएल दायर करेगा रिव्यू पिटीशन
Kathgodam Railway Station Video
चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान फिसला यात्री का पैर, RPF जवान ने बचाई जान
shyama prasad mukherjee birth anniversary | tribute to shyama prasad mukherjee | bjp |
श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया, भाजपाइयों ने किया याद
kapil sharma Bhavnao Ko Samjho movie
गिनीज बुक में दर्ज है कपिल शर्मा की यह फिल्म, कलेक्शन जान चौंक जाएंगे