श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

दिल्ली-यूपी में पड़ेगी भीषण गर्मी, उत्तराखंड समेत इन राज्यों में होगी बारिश

Weather Update Today: मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ेगी। वहीं, कुछ राज्यों में भारी बारिश होगी।
weather update today 14 may 2024

Weather Update Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में फिर से भीषण गर्मी पड़ेगी। वहीं, कुछ राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत में 16 मई से गर्मी का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है। वहीं, 17 मई तक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

IMD के मुताबिक, पूर्वी और मध्य भारत में गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, दक्षिण-पश्चिम मानसून के 19 मई के आसपास दक्षिण अंडमान सागर, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह में आगे बढ़ने की संभावना है। आइए, जानते हैं आज का मौसम अपडेट…

राजस्थान का कोटा सबसे ज्यादा गर्म

राजस्थान के कोटा में 13 मई को सबसे ज्यादा 43.1 डिग्री तापमान दर्ज किया। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के झांसी में 42.8 डिग्री, गुजरात के डीसा में 42.8 डिग्री, हरियाणा के भिवानी में 42.3 डिग्री और मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम? (Delhi Weather Update)

IMD के मुताबिक, दिल्ली में आज आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। यहां कल दिन के समय तेज सतही हवाएं चलेंगी। वहीं, नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है।

यूपी मौसम अपडेट (UP Weather Update)

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। राजधानी लखनऊ में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। यहां न्यूनतम तापमान 26 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। वहीं, प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, जबकि अधिकतम 43 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम? (Uttarakhand Weather Update)

देवभूमि उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, राजधानी देहरादून में कहीं-कहीं तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। यहां न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है।

इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 7 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तेलंगाना, कराईकल, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। आज मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि की संभावना है।

इन राज्यों में चलेगी लू

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम राजस्थान में 15 से 17 मई के दौरान, यूपी, पंजाब, पूर्वी और दक्षिण राजस्थान में 16 और 17 मई, जबकि उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश और बिहार में 17 मई को लू चलने की संभावना है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

heavy rain red alert in uttarakhand | red alert in uttarakhand | uttarakhand monsoon |
उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, लोगों से घर से न निकलने की अपील
IND vs ZIM
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे ने भारत को दिया 116 रनों का लक्ष्य, बिश्नोई की घातक गेंदबाजी
uttarakhand electricity rate | uttarakhand power department |
बिजली दरों में होगी बढ़ोतरी! यूपीसीएल दायर करेगा रिव्यू पिटीशन
Kathgodam Railway Station Video
चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान फिसला यात्री का पैर, RPF जवान ने बचाई जान
shyama prasad mukherjee birth anniversary | tribute to shyama prasad mukherjee | bjp |
श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया, भाजपाइयों ने किया याद
kapil sharma Bhavnao Ko Samjho movie
गिनीज बुक में दर्ज है कपिल शर्मा की यह फिल्म, कलेक्शन जान चौंक जाएंगे