Weather Update Today Heatwave Alert: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्य इस समय भीषण गर्मी की चपेट में हैं। तेज धूप और लू चलने से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, यह स्थिति आगे भी जारी रहेगी। वहीं, विभाग ने कुछ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए, जानते हैं आज का मौसम अपडेट…
यूपी में 48 डिग्री पहुंचा पारा
यूपी में गर्मी का सितम जारी है। आगरा में तापमान करीब 48 डिग्री सेल्सियस (47.7 डिग्री सेल्सियस) डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज प्रदेश में कुछ स्थानों पर लू से तीव्र लू चलने की संभावना है। वहीं, पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। प्रयागराज, झांसी और मेरठ में लू चलने की संभावना है।
पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, गुजरात, सौराष्ट्र एंव कच्छ के कई/कुछ/पृथक स्थानों में उष्ण लहर चलने की संभावना है।#heatwave #heatwavealert #weatherupdate
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 20, 2024
उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और चम्पावत जिलों में कहीं-कहीं गरज और चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। राजधानी देहरादून में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में हीटवेव से लेकर सीवेयर हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
Rajiv Gandhi death Anniversary : देश के सबसे कम उम्र के बने थे पीएम, ऐसे हुई थी हत्या
इन राज्यों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, तटीय और आंतरिक दक्षिण कर्नाटक, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल में 21 से 24 मई के दौरान भारी वर्षा होगी। विभाग के मुताबिक, आज से 24 मई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है। वहीं, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और पश्चिम उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात और उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की संभावना है।
Narasimha Jayanti 2024: नरसिंह जयंती आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त