श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Wayanad Landslide: राहुल गांधी और प्रियंका ने राहत शिविरों में रह रहे लोगों का हाल जाना

wayanad landslide | mp rahul gandhi | priyanka gandhi wayanad visit |

Rahul Gandhi visit Wayanad: वायनाड में भूस्खलन से हुईं मौतों से पूरा देश हिल गया था। सांसद राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ गुरुवार को केरल पहुंचे। इृसके बाद दोनों नेताओं ने वायनाड में भूस्खलन से प्रभावित इलाकों में बनाए गए राहत शिविरों का निरीक्षण किया। राहुल और प्रियंका गाधी ने शिविरों में रह रहे सभी परिवारों से मुलाकात की। वायनाड में लैंडस्लाइड की वजह से चार गांव पूरी तरह से तबाह हो गए। इस हादसे में अब तक 256 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा सुबह 9.30 बजे कन्नूर हवाई अड्डे पर उतरे और फिर सड़क मार्ग से वायनाड पहुंचे थे। पार्टी महासचिव एवं अलप्पुझा से सांसद के सी वेणुगोपाल भी उनके साथ मौजूद हैं।

कांग्रेस पार्टी के द्वारा निर्धारित किए गए कार्यक्रम के अनुसार, राहुल गांधी और प्रियंका लैंडस्लाइड वाली जगह के साथ-साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डॉ. मूपेन मेडिकल कॉलेज और मेप्पाडी में दो राहत शिविरों का दौरा करेंगे।

Paris Olympics 2024: Swapnil Kusale ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया तीसरा मेडल

2018 में गई थी 483 लोगों की जान

साल 2018 के अगस्त महीने में भी केरल को बाढ़ का सामना करना पड़ा था। इस बाढ़ में 483 लोगों की मौत हो गई थी, जिसे राज्य की ‘सदी की बाढ़’ कहा गया था। स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि केंद्र सरकार को 2018 की बाढ़ को ‘डिजास्टर ऑफ सीरियस नेचर’ घोषित करना पड़ा था। इस प्राकृतिक आपदा में लगभग 3.91 लाख परिवारों के 14.50 लाख से अधिक लोगों को राहत शिविरों में रहना पड़ा था। वहीं, 57 हजार हेक्टेयर फसलें बर्बाद हो गईं थीं। इस हादसे में राज्य की कुल आबादी का छठा हिस्सा बाढ़ और उससे जुड़ी घटनाओं से सीधे तौर पर प्रभावित हुआ था।

Kerala में हर साल देखने को मिला कुदरत का कहर

इसके बाद साल 2019 में वायनाड के पुथुमाला में भूस्खलन हुआ था। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद अक्टूबर 2021 में तेज बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिसमें 35 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 2021 में भारी बारिश और बाढ़ से संबंधित घटनाओं ने केरल में 53 लोगों की जान ली थी।

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से 3 लोगों की मौत, 50 लापता


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Devkhadi drain में फंसी कार, महिला ने बचाई बच्ची की जान
देवखड़ी नाले में बही कार, महिला ने बचाई बच्ची की जान
harish rawat | mla pramod nainwal | dhami government |
जिंदा कारतूस के साथ बीजेपी नेता का भाई गिरफ्तार, हरीश रावत ने धामी सरकार को घेरा
tehri dam | bhald village | bhald village survey | uttarkashi bhald village |
विस्थापित नहीं किया तो ले लेंगे जल समाधि, 12 दिनों से भल्ड गांव के ग्राणीण दे रहे धरना
manipur violence | collage close in manipur |
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 लोगों की मौत; स्कूल-कॉलेज और बाजार बंद
bharatiya brahmin samaj | students honour in roorkee |
भारतीय ब्राह्मण समाज वरिष्ठजनों और मेधावी छात्र-छात्राओं को करेगा सम्मानित
brij bhushan sharan singh | bajrang punia | vinesh phogat |
पहलवानों का पूरा आंदोलन... भाजपा नेता बृज भूषण सिंह का विनेश और बजरंग पर हमला