श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आय से अधिक संपत्ति मामले में घिरे, सुनवाई 19 अक्टूबर को

minister ganesh Joshi | cm pushkar singh dhami |

Cabinet Minister Ganesh Joshi: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोपों में विजिलेंस ने मुकदमे की अनुमति के लिए सरकार से अनुरोध किया है। विशेष न्यायाधीश ने 8 अक्टूबर तक धामी कैबिनेट से इस मामले में निर्णय लेने को कहा है। मामले की सुनवाई 19 अक्टूबर को होगी। गणेश जोशी आय से अधिक संपत्ति के आरोपों में घिरे हुए हैं और आने वाले 40 दिन उनके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।

धामी कैबिनेट को 8 अक्टूबर तक यह निर्णय लेना है कि मंत्री गणेश जोशी पर मुकदमा चलाया जाए या नहीं। यह मामला विजिलेंस ने 8 जुलाई 2024 को मंत्री परिषद को भेजा था और सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार तीन महीने की अवधि में स्वीकृति का निर्णय लेना आवश्यक है। विजिलेंस कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 19 अक्टूबर को तय की है। विजिलेंस कोर्ट ने कहा है कि कैबिनेट के निर्णय से अदालत को सूचित किया जाना चाहिए। वहीं, अब इस मामले को लेकर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने हो गई है।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट का कहना है कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से संबंधित विभागों में लगातार भ्रष्टाचार की शिकायतें आ रही हैं और उनके ऊपर आए से अधिक संपत्ति के आरोप हैं। इसमें विजिलेंस ने सरकार से जांच के लिए अनुमति मांगी है। वहीं, मामले को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि यह मामला कैबिनेट से जुड़ा हुआ है, इसलिए इस पर फैसला कैबिनेट करेगी।

यह भी पढ़ें : सीएम धामी ने पुलिस मुख्यालय का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश

हरिद्वार से सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि इस मामले का फैसला कैबिनेट करेगी, लेकिन कहीं ना कहीं उन्होंने बातों ही बातों में सरकार को मैसेज देने का काम किया है। उनका कहना है कि हमें अपना और पराया छोड़कर न्याय का साथ देना चाहिए।

यह भी पढ़ें : शाही स्नान के ‘शाही’ शब्द पर उठे सवाल, अखाड़े तय करेंगे नया नाम


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

cm arvind kejriwal | delhi lg | delhi liquor policy |
दिल्ली के एलजी से कल मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम पद से देंगे इस्तीफा !
IND vs BAN
भारत के खिलाफ बोलता है मुश्फिकुर रहीम का बल्ला, तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड !
cm pushkar singh dhami birthday | cm pushkar singh dhami |
युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन
Badrinath Highway closed | badrinath dham |
बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से दो जगह हुआ बंद, तीर्थयात्री जाम में फंसे
Smart Prepaid Meters
CM का एलान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बिजली में मिलेगी 4 प्रतिशत छूट
congress protest against Former Municipality President | congress protest in pauri |
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कांग्रेस ने किया पुतला दहन