श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

UPSC ने ट्रेनी IAS पूजा खेडकर के खिलाफ दर्ज कराई FIR

upsc filed fir on trainee ias pooja khedkar | upsc filed fir on pooja khedkar | upsc | maharashtra |

UPSC filed FIR Against Pooja Khedkar : महाराष्ट्र कैडर की ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। UPSC ने पूजा खेडकर के खिलाफ एक्शन लेते हुए FIR दर्ज कराई है तथा सिविल सेवा की परीक्षा 2022 से पूजा खेडकर की उम्मीदवारी रद्द करने और भविष्य की परीक्षाओं के लिए कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।

UPSC ने नोटिस जारी कर पूजा खेडकर से जवाब मांगा है कि आपकी उम्मीदवारी क्यों न रद्द की जाए और आगामी यूपीएससी की परीक्षाओं से वंचित क्यों न रखा जाए।

दरअसल, यूपीएससी की ओर से कहा गया है कि ‘पूजा खेडकर के खिलाफ विस्तृत जांच कराई गई थी, जिसमें पता चला कि उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में नियमों का उल्लघंन किया था। उनकी परीक्षा में बैठने की लिमिट पूरी हो गई थी। फिर भी उन्होंने फर्जी तरीके से अपनी पहचान बदलकर यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा दी। उन्होंने अपना नाम, पिता का नाम, मां का नाम, फोटो और साइन तक बदल डाले थे। इसके अलावा मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पता भी बदला था। गलत तरीके से नई पहचान बनाने की वजह से उन्हें लिमिट से ज्यादा बार परीक्षा में बैठने का मौका मिला था।

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन, हवाई सेवा सहित कई सेवाएं ठप

क्या है IAS पूजा खेडकर केस

2023 बैच की IAS पूजा खेडकर पर पुणे में प्रोबेशनरी आईएएस अधिकारी के रूप में काम करते हुए पद के दुरुपयोग का आरोप है। पूजा ने कई सुविधाओं की मांग की थी। दरअसल, ये सुविधाएं प्रशिक्षु अधिकारियों को नहीं मिलती हैं। फिर भी पूजा ने लाल-नीली बत्ती और वीआईपी नंबर प्लेट वाली अपनी निजी ऑडी कार का इस्तेमाल किया।

डाक्यूमेंट में सच आया सामने

ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर को लेकर अब एक और नया डॉक्यूमेंट सामने आया है, जिसमें उन्होंने साल 2020 में सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेशन ट्रिब्यूनल को एक एप्लीकेशन दी थी। इसमें उनकी उम्र 30 साल और साल 2023 में दिए गए डॉक्यूमेंट में उनकी उम्र 31 साल दिखाई दे रही है। इसके अलावा पूजा ने अपने नाम के आगे 2020 के डॉक्यूमेंट में डॉक्टर लिखा है और 2023 के डॉक्यूमेंट में डॉक्टर नहीं लिखा है। अब सवाल यह खड़ा होता है कि क्या दिसंबर 2020 से लेकर फरवरी 2023 तक उनकी उम्र 1 साल ही बढ़ी।

सना मकबूल को रणवीर शौरी ने कहा ‘सड़कछाप’, बोले- मैंने इतनी बेशर्म


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

cm arvind kejriwal | delhi lg | delhi liquor policy |
दिल्ली के एलजी से आज मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम पद से देंगे इस्तीफा !
IND vs BAN
भारत के खिलाफ बोलता है मुश्फिकुर रहीम का बल्ला, तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड !
cm pushkar singh dhami birthday | cm pushkar singh dhami |
युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन
Badrinath Highway closed | badrinath dham |
बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से दो जगह हुआ बंद, तीर्थयात्री जाम में फंसे
Smart Prepaid Meters
CM का एलान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बिजली में मिलेगी 4 प्रतिशत छूट
congress protest against Former Municipality President | congress protest in pauri |
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कांग्रेस ने किया पुतला दहन