श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Union Budget 2024: वित्त मंत्री सीतारमण आज पेश करेंगी बजट, हो सकते हैं बड़े ऐलान

Union Budget 2024

Union Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी 23 जुलाई को सुबह 11 बजे केंद्रीय बजट पेश करेंगी। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह पहला बजट पेश होने जा रहा है। Union Budget 2024 को लेकर पहले से ही तमाम कयास लगाए जा रहे हैं। आम आदमी को इस बजट से कई बड़ी उम्‍मीदें हैं। संसद का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू हो गया है, जो 12 अगस्त तक चलेगा। वहीं, वित्त मंत्री सीतारमण लगातार सात बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड बनाएंगी।

यहां देख सकेंगे बजट (Union Budget 2024)

Union Budget 2024 से जुड़ी सभी जानकारियां इस वेबसाइट indiabudget.gov.in पर मौजूद होंगी। Union Budget 2024 दूरदर्शन, संसद टीवी और अलग-अलग आधिकारिक सरकारी यूट्यूब चैनलों पर लाइव दिखाया जाएगा। वहीं, निर्मला सीतारमण पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड तोड़ेंगी। सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड अब तक मोरारजी देसाई ने बनाया था।

निर्मला सीतारमण पेश करेंगी सातवां बजट (Union Budget 2024)

निर्मला सीतारमण को 2019 में भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री बनाया गया था। इसी साल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्र में लगातार दूसरी बार सरकार बनाई थी। तब से सीतारमण ने इस साल फरवरी में एक अंतरिम सहित लगातार छह बजट पेश किए हैं। वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल, 2024 से मार्च, 2025) का पूर्ण बजट उनका लगातार सातवां बजट होगा। वह देसाई के रिकॉर्ड से आगे निकल जाएंगी, जिन्होंने 1959 से 1964 के बीच लगातार पांच पूर्ण बजट और एक अंतरिम बजट पेश किया था।

बजट से है ये खास उम्मीदें (Union Budget 2024)

ऐसा माना जा रहा है कि इस बार पेश होने वाले आम बजट में नई पेंशन प्रणाली और आयुष्मान भारत जैसी सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को लेकर कुछ घोषणाएं हो सकती हैं। हालांकि, आयकर के मामले में राहत की उम्मीद कम है। उनका यह भी कहना है कि अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए बुनियादी ढांचे पर जोर, ग्रामीण और कृषि संबंधी आवंटन बढ़ने और सूक्ष्म तथा लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाए जाने की संभावना है।

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, इन तीन जिलों में स्कूलों की छुट्टी


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

cm arvind kejriwal | delhi lg | delhi liquor policy |
दिल्ली के एलजी से आज मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम पद से देंगे इस्तीफा !
IND vs BAN
भारत के खिलाफ बोलता है मुश्फिकुर रहीम का बल्ला, तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड !
cm pushkar singh dhami birthday | cm pushkar singh dhami |
युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन
Badrinath Highway closed | badrinath dham |
बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से दो जगह हुआ बंद, तीर्थयात्री जाम में फंसे
Smart Prepaid Meters
CM का एलान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बिजली में मिलेगी 4 प्रतिशत छूट
congress protest against Former Municipality President | congress protest in pauri |
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कांग्रेस ने किया पुतला दहन