श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

इस बार लंबे समय तक चलेगी हीटवेव, मौसम विभाग ने दी चेतावनी


अप्रैल की शुरुआत में ही लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, साल 2024 की गर्मियों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा रहेगा। इस बार अप्रैल से जून के बीच देश का 85% हिस्सा तपेगा। जलवायु परिवर्तन के कारण दुनिया भर में हीटवेव के दिनों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को ज्यादा दिनों तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता हैं।

मौसम विभाग ने अगले महीनें में दक्षिण प्रायद्वीपीय के अधिकांश हिस्सें मध्य भारत, पूर्वी भारत और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हीटवेव चलने की संभावना जताई है। साइंस एडवांस जर्नल में छपे एक लेख के मुताबिक, जलवायु परिवर्तन के कारण दुनिया भर में हीट वेव के दिनों में बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 1989 से 1983 तक पूरी दुनिया में हीट वेव की लहरें 8 दिनों तक चलती रही थी। लेकिन साल 2016 से 2020 तक यह 12 दिनों तक बढ़ गई है।

इन राज्यों पर होगा सबसे अधिक असर

सोमवार को भारतीय मौसम विभाग द्वारा लगाए पूर्वानुमान के अनुसार, अप्रैल से जून तक देश के 85% हिस्सों में जबरदस्त हीटवेव देखने को मिल सकता है। हीटवेव के कारण तापमान सामान्य से 5 डिग्री या फिर उससे भी ज्यादा दर्ज किया जा सकता है। अगले हफ्ते से ही तापमान 2 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

हीटवेव का सबसे अधिक असर राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में होगा। साथ ही 20 दिनों तक लूं चलने की भी संभावना है।

तैयार है एक्शन प्लान

मौसम विभाग के मुताबिक, यह पूर्वानुमान कई मॉडल के विश्लेषण के बाद तैयार किया है। उन्होंने कहा कि इस बार का लू पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ेगा। हीटवेव के प्रभाव को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने गाइडलाइन जारी की है, जिसके तहत 23 राज्यों और 200 से अधिक शहरों ने इससे बचने के लिए पहले से ही एक्शन प्लान बना रखा हैं।

इन इलाकों में ज्दाया दिनों तक चलेगी लू

अप्रैल कै महीने में पश्चिमी हिमालय के कई इलाकों और उत्तरपूर्वी राज्यों के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है। वहीं, मध्य भारत के कई क्षेत्रों और उत्तरी मैदानी इलाकों और दक्षिण भारत के आसपास के इलाकों में तापमान सामान्य से ज्यादा होगा। तापमान के समान्य से बढ़ने के कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता हैं। IMD के डायरेक्टर जनरल मृत्युंजय महापात्रा ने मीडिया को बताया कि इन क्षेत्रों में लू भी ज्यादा दिनों तक चलेगी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा