श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव पहुंचे हरिद्वार, भक्ति के रंग में दिखे

Tej Pratap Singh |

लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप मंगलवार को हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने दक्षिण काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर मां के दर्शन किए। तेज प्रताप यादव ने गंगा में स्नान लिया। इसके बाद हरिद्वार में बाबा भोले से आशीर्वाद लेने के बाद तेज प्रताप बिहार रवाना हो गए। उन्होंने इस दौरान की तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया पर साझा किया।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘बाबा भोलेनाथ की असीम कृपा से हरिद्वार में पवित्र पावन गंगा जी के निर्मल जल से स्नान कर श्री कैलाशांनंद महाराज जी के आश्रम चंडी घाट में रुद्राभिषेक एवं मां काली का पूजन-अर्चन कर अपने प्रदेश बिहार और देश की प्रगति व सुख-शांति की कामना की। लोकसभा चुनाव 2024 में गरीब, वंचितों, दलितों, सामाजिक और सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखने वाले महागठबंधन की जीत होगी। आप सभी पर महादेव की कृपा बनी रहे। हर हर महादेव।‘

निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाश आनंद गिरि के निजी सचिन अवंतिकानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि तेज प्रताप यादव ने पहले मां काली का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने रुद्राभिषेक भी किया। इसके बाद उन्होंने स्वामी जी से मुलाकात की और कई धार्मिक विषयों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि उसके बाद तेज प्रताप यादव गंगा स्नान करने के लिए हरिद्वार के वीआईपी घाट के लिए रवाना हो गए थे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा