श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Swati Maliwal Case : बिभव के फोन से खुलेंगे राज! मुंबई लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस

swati maliwal case | bibhav kumar | arvind kejriwal | bjp |

Swati Maliwal Case: AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने 13 मई को सीएम अरविंद केजरीवाल के घर में उपस्थित सभी लोगों के स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर लिए हैं। पुलिस ने इस मामले के आरोपी बिभव कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। वह पांच दिन के पुलिस रिमांड पर हैं। आज पुलिस बिभव के लेकर मुंबई पहुंची है।

दिल्ली पुलिस अब बिभव को लेकर मुंबई पहुंची है। पुलिस के मुताबिक, बिभव ने मुंबई में फोन को फार्मेट किया था। ऐसे में पुलिस वहां बिभव के फोन से मिटाए गए डेटा को दोबारा हासिल करने के साथ ही यह भी पता लगाएगी कि मुंबई में वह किन-किन लोगों से मिले और उनसे क्या-क्या बात हुई।

मामले की जांच अब स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) करेगी। SIT को नॉर्थ दिल्ली की DCP अंजिता चेप्याला लीड कर रही हैं। टीम में इंस्पेक्टर रैंक के 3 अधिकारी भी हैं। इनमें सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन का अधिकारी भी शामिल है, जहां मामला दर्ज किया गया था। SIT अपनी जांच करने के बाद सीनियर्स को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

मोबाइल से खुल सकते हैं बड़े राज
पुलिस सबसे पहले बिभव के मोबाइल डेटा को दोबारा हासिल करने की कोशिश कर रही है। पुलिस को यह अंदेशा है कि इससे बड़ी लीड मिल सकती है। पुलिस ने रविवार शाम को डीवीआर भी जब्त किया था।

पुलिस ने सीन किया था रीक्रीएट
इससे पहले स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस बिभव को लेकर सोमवार को पहले सीएम आवास पहुंची, जहां दिल्ली पुलिस ने क्राइम सीन रीक्रीएट किया। दिल्ली पुलिस बिभव को लेकर उस ड्राइंग रूम में भी पहुंची थी, जहां स्वाति मालीवाल ने बिभव पर मारपीट का आरोप लगाया है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए