श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Earthquake In Delhi-NCR: दिल्ली-NCR में आया तेज भूकंप, केंद्र था पाकिस्तान

earthquake in india | earthquake in delhi ncr |

Earthquake In Delhi-NCR: देश में बुधवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई। साथ ही इस भूकंप का केंद्र पाकिस्तान रहा। सबसे बड़ी बात यह रही कि इस भूकंप में किसी भी प्रकार के जानमाल की हानि नहीं हुई।

दिल्ली के साथ भूकंप के झटके उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, हरियाणा और जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में भी महसूस किए गए। वहीं, भारत के साथ-साथ पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके आए थे। दिल्ली में दो हफ्तों में दूसरी बार भूकंप आया है।

क्यों आता है भूकंप?

भूकंप पृथ्वी की सतह के नीचे होने वाली गतिविधियों के कारण आते हैं। पृथ्वी की सतह चार प्रमुख परतों से बनी है- इनर कोर, आउटर कोर, मेंटल और क्रस्ट। क्रस्ट और ऊपरी मेंटल को मिलाकर लिथोस्फेयर कहते हैं, जो कई टेक्टोनिक प्लेट्स में विभाजित होती है। ये टेक्टोनिक प्लेट्स लगातार धीमी गति से हिलती रहती हैं।

जब ये प्लेट्स आपस में टकराती हैं, खिसकती हैं, या एक-दूसरे के नीचे चली जाती हैं तो बहुत अधिक ऊर्जा पैदा होती है। यह ऊर्जा भूकंप के रूप में बाहर आती है, जिस वजह से धरती की सतह हिलने लगती है।

भूकंप की तीव्रता को मापने के लिए रिक्टर स्केल का प्रयोग किया जाता है। यह स्केल 1 से 9 तक होता है, जिसमें 1 सबसे कम और 9 सबसे अधिक तीव्रता को दिखाता है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा