श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

प्रज्वल रेवन्ना की 14 दिन की न्यायिक हिरासत बढ़ी, सूरज पर भी लगे गंभीर आरोप

prajwal revanna | sexual harassment case | suraj revanna |

Prajwal Revanna Harassment Case : यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी प्रज्वल रेवन्ना को राहत नहीं मिल पा रही है। कोर्ट ने प्रज्वल की 14 दिन की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। आरोपी रेवन्ना अब 8 जुलाई तक जेल में ही रहेंगे। बता दे, प्रज्वल रेवन्ना की सोमवार को न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी। इसके चलते आरोपी को बेंगलुरू के एक कोर्ट में पेश किया गया था, जहां कोर्ट ने उसकी न्यायिक हिरासत बढ़ाने का आदेश दियाहै।

जानकारी के मुताबिक, प्रज्वल रेवन्ना के अब तक अलग-अलग लड़कियों के साथ 2500 से ज्यादा अश्लील वीडियो और क्लिप सामने आई हैं। जांच एजेंसी को एक पेन ड्राइव भी मिली है। इसमें रेवन्ना से जुड़े अश्लील वीडियो हैं। जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ पुलिस ने अब तक 3 अलग-अलग केस दर्ज किए हैं।

सूरज पर यौन उत्पीड़न के लगे गंभीर आरोप

एचडी रेवन्ना के छोटे बेटे सूरज रेवन्ना के खिलाफ भी यौन शोषण का आरोप है। उन्हीं की पार्टी के कार्यकर्ता ने सूरज पर जबरन उसके साथ समलैंगिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। इस मामले में हासन के होलनरसिपुरा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 377, 342, 506 और 34 के तहत केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने सूरज को गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाते हुए बताया कि सूरज रेवन्ना ने उसे धमकी दी कि यदि उसने सहयोग नहीं किया तो वो उसे मार देगा। फिर वो उसे अपने कमरे में ले गए और गले लगा लिया और गालों को काटना शुरू कर दिया। अश्लील बातें करते हुए प्राइवेट पार्ट छूने की कोशिश की। फिर मेरे साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाया।

सूरज रेवन्ना ने शिकायतकर्ता पर आरोप लगाया कि झूठे यौन शोषण के आरोपों में फंसाने के लिए वह ब्लैकमेल कर रहा था। एफआईआर के मुताबिक, सूरज रेवन्ना और शिवकुमार ने चेतन और उसके एक रिश्तेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि ये लोग सूरज को ब्लैकमेल कर रहे थे। झूठे आरोपों में फंसाने के लिए पांच करोड़ रुपये की मांग कर रहे थे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा