श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

दिल्ली छोड़कर नहीं जाएंगे संजय सिंह… इन 5 शर्तों पर मिली जमानत

AAP Party | Sanjay Singh | BJP | Congress | Loksabha Election 2024 |

Delhi: दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को मंगलवार को जमानत मिल गई। कहा जा रहा है कि राउज एवेन्यू कोर्ट ने आज 5 शर्तें तय करते हुए संजय सिंह को जमानत दे दी हैं।

इन 5 शर्तों पर मिली जमानत

1. आप नेता संजय सिंह दिल्ली-एनसीआर छोड़कर नहीं जाएंगे। अगर किसी स्थिति में दिल्ली-एनसीआर छोड़कर जाना पड़े तो इसकी अग्रिम सूचना प्रशासन को देनी होगी। साथ ही संजय सिंह अपनी यात्रा के कार्यक्रम को आईओ के साथ साझा करेंगे। इतना ही नहीं बल्कि अपनी लोकेशन शेयरिंग भी ऑन रखेगें।

2. संजय सिंह दिल्ली शराब घोटाले मामले और इसमें अपनी भूमिका के बारे में किसी मीडिया या फिर सार्वजनिक तौर पर किसी से बातचीत नहीं करेंगे।

3.  संजय सिंह को अपना पासपोर्ट कोर्ट में जमा करना होगा।

4. दिल्ली शराब घोटाले मामले में संजय सिंह को जांच में पूरी तरह से सहयोग करना होगा। इसके लिए जांच अधिकारी को अपना नंबर देने के लिए कहा गया है।

5.  जमानत की सबसे बड़ी शर्त यह है कि संजय सिंह को सबूतों के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करनी होगी।

बता दें कि, आप नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह लीवर सिरोसिस से जूझ रहे हैं. डॉक्टरों की सलाह पर 24 घंटों के लिए अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। उन्हें अंतिम स्क्रीनिंग बायोप्सी के लिए ले जाया जा रहा है। अगर कुछ भी गंभीर नहीं पाया गया तो छुट्टी दे दी जाएगी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा