श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

रतन टाटा के पार्थिव शरीर को लाया गया वर्ली के शवदाह गृह, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

ratan tata passes away | ratan tata guard of honor |

Ratan Tata Guard of Honor: उद्योगपति रतन टाटा के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए वर्ली स्थित शवदाह गृह लाया गया और मुंबई पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल इस दौरान मध्य मुंबई स्थित शवदाह गृह में उपस्थित थे।

#WATCH | Union Home Minister Amit Shah, Maharashtra CM Eknath Shinde, Gujarat CM Bhupendra Patel, Maharashtra Deputy CM Devendra Fadnavis and other leaders pay tribute to veteran industrialist Ratan Tata, at Worli crematorium in Mumbai. pic.twitter.com/GRzHMn2B7E— ANI (@ANI) October 10, 2024

शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘रतन टाटा जी के दुखद निधन पर शोक जताने वाले लाखों भारतीयों में शामिल हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से टाटा के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र भी अर्पित किया। टाटा को हमेशा देशभक्ति और एकता के प्रकाशपुंज के रूप में याद किया जाएगा। रतन टाटा जी की विरासत आने वाले लंबे समय तक देश के औद्योगिक क्षेत्र का नेतृत्व करने वालों का मार्गदर्शन करती रहेगी।’’

टाटा के पार्थिव शरीर को दक्षिण मुंबई स्थित राष्ट्रीय कला प्रदर्शन केंद्र (एनसीपीए) में जनता के अंतिम दर्शन के लिए सुबह 10.30 बजे से अपराह्न 3.55 बजे तक रखा गया, जहां विभिन्न वर्गों के हजारों लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

#WATCH | Last rites of veteran industrialist Ratan Tata, being performed with state honour at Worli crematorium in Mumbai pic.twitter.com/08G7gnahyS— ANI (@ANI) October 10, 2024

टाटा समूह को विश्व स्तर पर प्रसिद्धि दिलाने का श्रेय रतन टाटा को दिया जाता है। उनका बुधवार रात शहर के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

ये भी पढ़ें- रतन टाटा को दिया जाए भारत रत्न, महाराष्ट्र कैबिनेट ने प्रस्ताव किया पारित


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

mussoorie dussehra mela | cm pushkar singh dhami |
मसूरी में 12 अक्टूबर को होगा दशहरे मेले का आयोजन, जानिए कितने फीट का जलेगा रावण
prisoners abscond in uttarakhand | uttarakhand jails |
कोरोना काल में पेरोल पर छूटे कैदी फरार, पकड़ने के लिए पुलिस टीमें बनाई गईं
ratan tata passes away | ratan tata guard of honor |
रतन टाटा के पार्थिव शरीर को लाया गया वर्ली के शवदाह गृह, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
prayagraj kumbha | pari akhara |
Prayagraj Kumbha: परी अखाड़े ने की अन्य अखाड़ों की तरह सुविधाएं देने की मांग
Uttarakhand Weather Update
मौसम ने बदला मिजाज, हेमकुंड में हुई बर्फबारी तो बदरीनाथ में हुई बारिश
Rafael Nadal Announes Retirement
क्ले कोर्ट के बादशाह राफेल नडाल ने संन्यास का किया एलान, इस दिन खेलेंगे आखिरी मैच