श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

राधा स्वामी सत्संग ब्यास के सेवादार की घिनौनी करतूत, दो छात्राओं से किया रेप

radha swami satsang beas ashram | radha swami satsang ashram rape case |

Radha Swami Satsang Beas Ashram Rape Case: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में राधा स्वामी सत्संग ब्यास के सेवादार का दो छात्राओं के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियां राधा स्वामी सत्संग भवन में खेलने के लिए जाती थीं।

क्या है पूरा मामला?

बुलंदशहर में राधा स्वामी सत्संग ब्यास का आश्रम बना हुआ है, जहां गांव के दो घरों की बच्चियां अक्सर खेलने के लिए जाया करती थीं। एक बच्ची क्लास 6 में और दूसरी क्लास 8 में पढ़ती है। दोनों गांव के कस्तूरबा स्कूल में पढ़ती हैं। छात्राएं स्कूल से आने के बाद भवन में खेलने के लिए जाती थीं।

इस दौरान वहां का सेवादार उन्हें प्रसाद के नाम पर मीठी गोलियां देता, जिससे कि वो बेहोश हो जातीं और फिर सेवादार उनके साथ गलत काम करता। सेवादार पिछले 8 महीने से दोनों बच्चियों के साथ ऐसा कर रहा था।

छात्रा के पेट में दर्द होने पर हुआ मामले का खुलासा

छात्रा के परिजनों ने बताया कि अचानक से छात्रा के पेट में दर्द होने लगा और हमने जब अल्ट्रासाउंड कराया तो पता चला कि छात्रा 4 महीने की प्रेग्नेंट है। इसके बाद पीड़िता के परिवारों ने इस पूरे मामले में आरोपी सेवादार के खिलाफ थाने में शिकायत की।

परिवारों वालों ने बताया कि बच्चियां अक्सर आश्रम में खेलने जाया करती थीं। जब कभी आश्रम में सत्संग होता था, तब महिलाएं भी आश्रम में जाती थीं। आश्रम का सेवादार 65 साल का बुजुर्ग है। ऐसे में किसी को उस पर कभी शक नहीं हुआ। हालांकि, उसे देखकर ऐसा लगा ही नहीं कि वो ऐसी घिनौनी हरकत भी कर सकता है।

जानें किसने की थी आश्रम की स्थापना

1891 में पंजाब में अमृतसर के ब्यास के बाबा जैमल सिंह ने राधा स्वामी सत्संग ब्यास आश्रम की स्थापना की थी। ये आश्रम 750 गज में बना हुआ है। बताया जा रहा है कि इस आश्रम में ये पहली ऐसी घटना है। एक महीने में यहां 6 बार सत्संग होते हैं। यहां पर कोई भी परमानेंट कर्मचारी नहीं है। हालांकि, आरोपी सेवादार के साथ रात में सोने के लिए और दो लोगों की ड्यूटी लगती है।

UP By-polls 2024: बीजेपी ने 7 उम्मीदवारों के नाम का किया एलान, जानें किसे कहां से मिला टिकट

मामले की जांच

एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि पूरे मामले में दो नाबालिग बच्चियों के साथ रेप करने वाले आश्रम के सेवादार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। बच्चियों का मेडिकल भी कराया जा रहा है। साथ ही कोतवाली प्रभारी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी सेवादार को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

haldwani incident | mechanic death in haldwani |
हल्द्वानी में दर्दनाक घटना, दो मंजिल से सिलेंडर गिरने से मैकेनिक की मौत
sports minister rekha arya | national games in uttarakhand |
राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के चार खेल हमेशा होंगे शामिल, दो फाइनल; दो पर मुहर लगना बाकी
Student Union Elections
उत्तराखंड में इस बार नहीं होगा छात्रसंघ चुनाव, कोर्ट ने निस्तारित की याचिका
AIIMS Rishikesh
ऋषिकेश एम्स में हेली एम्बुलेंस सेवा का होगा उद्घाटन, पीएम मोदी भी होंगे शामिल 
american actor ron ely passes away | ron ely tarzan |
टार्जन की भूमिका निभाने वाले मशहूर अभिनेता का निधन, बेटी ने शेयर कीं तस्वीरें
Youth Duped of 5.25 Lakhs
दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर देहरादून के युवक से ठगे 5.25 लाख