श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Heat Wave: बेंगलुरु में बारिश तो दिल्ली में लू, मौसम में इतना बदलाव क्यों?

Heat Wave Weather: मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। एक तरफ बेंगलुरु में बारिश हो रही है तो दिल्ली में लू चल रही है। जानें, वजह...
heat wave alert weather update today

Heat Wave Weather in India: एक तरफ दिल्ली में चिलचिलाती धूप और लू से लोग परेशान हैं तो वहीं कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बारिश से मौसम सुहावना है। मौसम में इतना बदलाव क्यों है? इसे लेकर सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSE) की स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। स्टडी में पाया गया कि नमी यानी ह्यूमिडिटी में लगातार हो रही वृद्धि के चलते दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद में भीषण गर्मी पड़ रही है। यह गर्मी लगातार बढ़ रही है। इसके पीछे की वजह अर्बन हीट आइजलैंड इम्पैक्ट है।

स्टडी में बताया गया कि अर्बन हीट हाई आइजलैंड प्रभाव से बिल्टअप एरिया ग्रीन कवर को कम करने के साथ गर्मी को एब्जॉर्ब्ड करते हैं और मानवीय गतिविधियों से अतिरिक्त गर्मी पैदा करते हैं। इससे शहर अधिक गर्म हो जाते हैं।

दिल्ली में क्यों चल रही लू?

स्टडी से पता चलता है कि बिल्टअप एरिया में बढ़ोतरी से दिल्ली में गर्मी बढ़ी है। जैसे-जैसे शहर का विस्तार होता गया, बिल्टअप एरिया में इजाफा होता गया है। जो बिल्टअप एरिया 2003 में 31.4 फीसदी था, वो 2022 में बढ़कर 38.2 फीसदी हो गया। इससे रात के तापमान में इजाफा हुआ है।

राजस्थान में 50 डिग्री पहुंचा पारा, उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट

दिल्ली-राजस्थान में पड़ रही सबसे ज्यादा गर्मी

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में इस समय सबसे ज्यादा गर्मी पड़ रही है। ओडिशा में अप्रैल महीने में 18 तो पश्चिम बंगाल में लू के 15 मामले सामने आए। विभाग के मुताबिक, सोमवार यानी 27 मई को राजस्थान के फलोदी में तापमान करीब 50 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, उत्तर प्रदेश के झांसी में आज तापमान 48.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।

मैदानी इलाकों में गर्मी का कहर जारी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

lal krishna advani | apollo hospital | advani admit in apollo |
लालकृष्ण आडवाणी अपोलो में भर्ती, एक हफ्ते में दूसरी बार बिगड़ी तबीयत
so
पूर्व थाना प्रभारी पर केस दर्ज, युवती से अश्लील बातचीत करने का मामला
water crisis in barkot
केशवगिरी महाराज ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, जानिए क्या है वजह
neet ug paper leak case | jharkhand | uttarakhand neet paper case |
CBI ने NEET पेपर मामले में झारखंड से मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार
mohan bhagwat | madhav seva vishram sadan | cm dhami |
मोहन भागवत ने किया माधव सेवा विश्राम सदन का उद्घाटन, जानिए क्या बोले
Chamoli Incident
Chamoli: नंदकेशरी में स्कूटी सवारों के ऊपर चट्टान से गिरे बोल्डर, एक युवक की हुई मौत