श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

हिट एंड रन केस में नाबालिग आरोपी की जमानत रद्द, JJ बोर्ड ने भेजा बाल सुधार गृह

Pune hit and run case | Pune Police | Pune Porsche Accident

Pune Porsche Accident: पुणे हिट एंड रन मामले में 17 साल के नाबालिग आरोपी की जमानत रद्द कर दी गई है। जस्टिस जुवेनाइल बोर्ड ने उसे बाल सुधार गृह में भेज दिया है। पुणे पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि जस्टिस जुवेनाइल बोर्ड ने आरोपी को 5 जून तक बाल सुधार गृह में भेज दिया है।

वयस्क की तरह केस चलाने की मांग

वहीं, पुणे पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने कहा कि हिट एंड रन मामले में नाबालिग आरोपी पर वयस्क (एडल्ट) की तरह केस चलाया जाना चाहिए, जिसके लिए पुलिस ने ऊपरी अदालत से अनुमति मांगी है। हिट एंड रन मामले में पुलिस ने आरोपी के पिता को भी गिरफ्तार किया है और 24 मई तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है।

आरोपी के पिता पर फेंकी गई स्याही

पुलिस ने मंगलवार को विशाल अग्रवाल को छत्रपति संभाजी नगर से अरेस्ट किया था, जिसके बाद आज कोर्ट में पेश किया। दोपहर में पुलिस विशाल को सत्र न्यायालय ले जा रही थी। इस दौरान में एक संगठन से जुड़े लोगों ने विशाल पर स्याही फेंकी। साथ ही उन्होंने पुलिस वैन को रोकने की भी कोशिश की। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस ने भीड़ को हटाया।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि मामला 19 मई का है। तेज रफ्तार से आ रही लग्जरी कार पोर्शे ने बाइक सवार कपल को टक्टर मार दी थी। कार 17 साल का नाबालिग चला रहा था। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी। कपल मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। दोनों पेशे से इंजीनियर थे और पुणे में नौकरी कर रहे थे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा