श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

पुणे पोर्श कांड : विशाल अग्रवाल का बड़ा बेटा भी कर चुका है एक्सीडेंट

pune hit and run case | Maharashtra | Maharashtra Police |

Pune Hit And Run Case : पुणे पोर्श कांड फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है। 19 मई को रईसजादे ने अपनी कार से दो लोगों की जान ले ली, लेकिन अब इस केस में एक नया खुलासा हुआ है। एक अखबार में छपी खबर के मुताबिक, इससे पहले भी विशाल अग्रवाल का बड़ा बेटा एक एक्सीडेंट कर चुका है। कुछ समय पहले विशाल अग्रवाल के बड़े बेटे ने वडगांव शेरी इलाके में ब्रह्मा मल्टी स्पेस बिल्डिंग के सामने तेज रफ्तार से गाड़ी चलाकर सड़क पर दूसरे वाहन और बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचाया था। इस वक्त भी मीडिया में ये मामला काफी उझला था।

कुछ लोगों का आरोप है कि उस वक्त भी पुलिस ने कुछ खास कार्रवाई नहीं की थी। अगर पुलिस ने इस समय पहले कार्रवाई की होती तो अब ये दूसरा हादसा नहीं हुआ होता। बता दें, Pune Hit And Run Case मामले में आरोपी के पिता के बाद अब पब के मालिक और मैनेजर की गिरफ्तारी हुई है। इन पर नाबालिग को शराब पिलाने का आरोप है। दरअसल, महाराष्ट्र में शराब पीने की कानूनी उम्र 25 साल है। ऐसे में अगर कोई बार 25 वर्ष से कम उम्र के लड़के या लड़की को शराब परोसता है तो ये कानून का उल्लंघन है।

जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की इन धाराओं के तहत मामला दर्ज

हालांकि, आरोपी की उम्र 17 साल है। ऐसे में बार के मालिकों के खिलाफ कानून का उल्लंघन कर नाबालिग को शराब पिलाने का आरोप है। पुलिस ने नाबालिग आरोपी के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 75 और 77 के तहत आरोप लगाए हैं। वहीं, सामने आए CCTV फुटेज में भी आरोपी को दुर्घटना से पहले शराब पीते देखा गया है।

आरोपी को हो सकती है 10 साल की सजा

Pune Hit And Run Case मामले में महत्वपूर्ण खुलासा हुआ है कि जिस गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ है वो पिछले एक महीने से बिना नंबर प्लेट के चल रही थी। वहीं, मामले में RTO का कहना है कि गाड़ी खरीदने के बाद अभी तक उसका रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया है। महाराष्ट्र डिप्टी सीएम देवेंद्र फडवीस के निर्देश के बाद पुणे पुलिस ने सत्र न्यायालय का रुख किया है। ‘हिट एंड रन’ मामले में अगर आरोपी को व्यस्क के तौर पर सजा होती है तो उसे 10 साल की सजा सुनाई जा सकती है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि मामला 19 मई का है। तेज रफ्तार से आ रही लग्जरी कार पोर्शे ने बाइक सवार कपल को टक्टर मार दी थी। कार 17 साल का नाबालिग चला रहा था। हादसे में दोनों बाइक सवार की मौत हो गई। कपल मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। दोनों पेशे से इंजीनियर थे और पुणे में नौकरी कर रहे थे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए