श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Pune Car Accident : आरोपी के पिता को 31 मई तक पुलिस हिरासत में भेजा

pune car accident | maharashtra | pune car accident case |

Pune Car Accident Case : पुणे हिट एंड रन मामले में कोर्ट ने नाबालिग आरोपी के पिता और उसके दादा को 31 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। नाबालिग को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने पोर्श कार हादसा मामले में उसके पिता और दादा को भी गिरफ्तार किया था।

डॉक्टरों ने बदल दी थी ब्लड सैंपल की रिपोर्ट

वहीं, इस केस में कई बड़े खुलासे भी हुए हैं, जिसमें से एक बड़ा खुलासा था कि नाबालिग आरोपी के ब्लड सैंपल बदल दिए गए थे। दरअसल, आरोपी के ब्लड सैंपल में शराब के नमूने पाए गए थे, लेकिन दो डॉक्टरों ने उसे बचाने के लिए सैंपल बदल दिया था, जिसके बदले में उन्हें तीन लाख रुपये मिले थे। हालांकि, दोनों डॉक्टरों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी को हो सकती है 10 साल की सजा

पुणे ‘हिट एंड रन‘ मामले में महत्वपूर्ण खुलासा हुआ है कि जिस गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ है वो पिछले एक महीने से बिना नंबर प्लेट के चल रही थी। वहीं, मामले में RTO का कहना है कि गाड़ी खरीदने के बाद अभी तक उसका रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडवीस के निर्देश के बाद पुणे पुलिस ने सत्र न्यायालय का रुख किया है। ‘हिट एंड रन’ मामले में अगर आरोपी को व्यस्क के तौर पर सजा होती है तो उसे 10 साल की सजा सुनाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें- पुणे हिट एंड रन मामले में Bar मालिक और मैनेजर गिरफ्तार, जानें महाराष्ट्र में शराब पीने की उम्र

क्या है पूरा मामला

बता दें, मामला 19 मई का है। तेज रफ्तार से आ रही लग्जरी कार पोर्श ने बाइक सवार कपल को टक्टर मार दी थी। कार 17 साल का नाबालिग चला रहा था। हादसे में दोनों बाइक सवार की मौत हो गई थी। कपल मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। दोनों पेशे से इंजीनियर थे और पुणे में नौकरी कर रहे थे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए