श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

प्रीति सूदन कौन हैं, जिन्हें बनाया गया UPSC का नया चेयरमैन

प्रीति सूदन (Preeti Sudan) को UPSC का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। प्रीति इससे पहले कई महत्वपूर्ण पदों को संभाल चुकी हैं। वह 1983 बैच की रिटायर्ड IAS अधिकारी हैं।
preeti sudan upsc new chairman

UPSC New Chairman Preeti Sudan: प्रीति सूदन को यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वे आंध्र प्रदेश कैडर की 1983 बैच की रिटायर्ड IAS अधिकारी हैं। वह UPSC की मेंबर रह चुकी हैं। वे जुलाई 2020 में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुईं थीं।

Preeti Sudan को 37 सालों का अनुभव

यूपीएससी की नई चेयरमैन प्रीति सूदन को सरकारी प्रशासन में लगभग 37 सालों का अनुभव हैं। कोविड-19 महामारी से निपटने में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इससे पहले, उन्होंने खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव के रूप में भी काम किया था। इसके साथ ही उन्होंने महिला एवं बाल विकास और रक्षा मंत्रालयों में भी महत्वपूर्ण पदों को संभाला।

Preeti Sudan कौन हैं?

प्रीति सूदन आंध्र प्रदेश कैडर की 1983 बैच की रिटायर्ड IAS अधिकारी हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) से की हैं। यहां अन्होंने अर्थशास्त्र में एम.फिल. और सामाजिक नीति एवं नियोजन में एम.एससी. की डिग्री प्राप्त की। प्रीति ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ और आयुष्मान भारत जैसे कार्यक्रमों की शुरुआत की। उनके प्रयासों से ही राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग का गठन और ई-सिगरेट पर बैन जैसे महत्वपूर्ण कानून बने।

वर्ल्ड बैंक के सलाहकार के रूप में किया काम

प्रीति वर्ल्ड बैंक के सलाहकार के रूप में भी काम किया है। साथ ही वो तम्बाकू नियंत्रण पर फ्रेमवर्क कन्वेंशन के COP-8 की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। वह ग्लोबल डिजिटल हेल्थ पार्टनरशिप की अध्यक्ष और महामारी की तैयारी और प्रतिक्रिया के लिए WHO के स्वतंत्र पैनल की सदस्य भी रहीं।

झारखंड में बड़ा ट्रेन हादसा: दो लोगों की मौत, 5 ट्रेनें रद्द; हेल्पलाइन जारी


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए