श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

कवि शैलेश लोढ़ा ने गंगा में विसर्जित कीं पिता की अस्थियां, रामदेव भी रहे मौजूद

poet shailesh lodha | shailesh lodha father passes away |

Poet Shailesh Lodha: प्रसिद्ध कवि और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के शो में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा परिवार के साथ गुरुवार को हरिद्वार पहुंचे। यहां वीआईपी घाट पर शैलेश लोढ़ा ने अपने दिवंगत पिता की अस्थियां गंगा में विसर्जित कीं। इस दौरान उनके साथ योग गुरु स्वामी रामदेव भी मौजूद रहे। हरिद्वार के तीर्थ पुरोहित अविक्षित रमन ने वैदिक विधि-विधान के साथ अस्थियां विसर्जित करवाईं।

हिंदी के प्रसिद्ध कवि शैलेश लोढ़ा के पिता का निधन 3 दिन पहले हुआ था। शैलेश लोढ़ा को दिलीप जोशी के पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चस्मा’ में तारक मेहता के किरदार के लिए पहचाना जाता है। उन्होंने साल 2022 में लंबे समय से चल रहे इस शो को छोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें : ‘सीएम हैं तो क्या कुछ भी करेंगे…’, SC ने उत्तराखंड सरकार से ऐसा क्यों कहा?

कवि शैलेश लोढ़ा के पिता श्याम सिंह लोढ़ा का जोधपुर में निधन हुआ था। शैलेश लोढ़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट के जरिए अपने पिता के निधन की खबर शेयर की थी। शैलेश लोढ़ा के पिता पिछले करीब डेढ़ महीने से बीमार चल रहे थे। जानकारी के अनुसार, उनकी दोनों किडनियां खराब थीं। ऐसे में उनकी 1 सप्ताह में 3 बार डायलिसिस की होती थी। शैलेश लोढ़ा के पिता सोशल वर्कर थे।

यह भी पढ़ें : Transfers: हरिद्वार-अल्मोड़ा समेत कई जिलों के DM बदले गए, देखें पूरी लिस्ट


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा