श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

विनेश फोगाट की सिल्वर मेडल जीतने की उम्मीद जिंदा, CAS ने दी बड़ी राहत

paris olympics 2024 | vinesh phogat |

Vinesh Phogat: खेल जगत में एक बड़ी खबर सामने आई है। कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) ने भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को बड़ी राहत दी है। पेरिस ओलंपिक 2024 में अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ विनेश की अपील को CAS ने स्वीकार कर लिया है। अब अगर CAS अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) से अपना फैसला वापस लेने के लिए कहता है, तो विनेश रजत पदक जीत सकती हैं। यह फैसला भारतीय खेल जगत के लिए एक बड़ी जीत है।

विनेश ने लगातार हासिल की तीन जीत (Vinesh Phogat)

विनेश फोगाट ने महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग में लगातार तीन शानदार जीत हासिल की थीं और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी। भारत को उनसे 33वें ग्रीष्मकालीन खेलों में पहला स्वर्ण पदक मिलने की उम्मीद थी, लेकिन एक बड़े झटके में, आयोजकों ने फाइनल से कुछ घंटे पहले ही विनेश को अधिक वजन होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया। यह फैसला अमेरिका की सारा हिल्डेब्रांट के खिलाफ होने वाले अंतिम मुकाबले से ठीक पहले आया और भारतीय दल को हैरान कर दिया।

यह भी पढ़ें- डिसक्वालिफाई होने के बाद विनेश फोगाट ने कुश्ती को कहा अलविदा

100 ग्राम वजन बढ़ने से हुईं डिसक्वालीफाई 

विनेश फोगाट को सिर्फ 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण स्वर्ण और रजत दोनों पदकों से वंचित कर दिया गया। भारतीय खेल जगत इस फैसले का विरोध कर रहा है। विनेश के अयोग्य ठहराए जाने के बाद भारतीय फैंस की उम्मीदें चूर-चूर हो गईं। सोशल मीडिया पर लोग उनके समर्थन में खड़े हुए और आयोजकों के फैसले की आलोचना की। फैंस का मानना है कि विनेश ने फाइनल में पहुंचकर देश का नाम रोशन किया है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

cm arvind kejriwal | delhi lg | delhi liquor policy |
दिल्ली के एलजी से कल मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम पद से देंगे इस्तीफा !
IND vs BAN
भारत के खिलाफ बोलता है मुश्फिकुर रहीम का बल्ला, तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड !
cm pushkar singh dhami birthday | cm pushkar singh dhami |
युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन
Badrinath Highway closed | badrinath dham |
बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से दो जगह हुआ बंद, तीर्थयात्री जाम में फंसे
Smart Prepaid Meters
CM का एलान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बिजली में मिलेगी 4 प्रतिशत छूट
congress protest against Former Municipality President | congress protest in pauri |
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कांग्रेस ने किया पुतला दहन