श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

paris olympics 2024: नीरज चोपड़ा के कोच के घर लगा बधाई देने वालों का तांता

paris olympics 2024 | neeraj chopra first coach | coach naseem ahmed |

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 गेम्स में इस बार जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा के हाथ रजत पदक लगा है। नीरज की इस जीत पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं, रुड़की के पास टोड़ा ग्राम निवासी नीरज चोपड़ा के पहले कोच नसीम अहमद को बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है।

नीरज चोपड़ा की जीत पर लोगों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करकर जश्न मनाया। नीरज के पहले कोच नसीम अहमद ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि नीरज चोपड़ा एक साधारण परिवार से आते हैं, लेकिन उनका शुरू से ही जैवलिन थ्रो में रुझान रहा है। नीरज चोपड़ा पहले से ही खेल के प्रति संजीदा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : हमारा राष्ट्रगान आज भले ही…, सिल्वर जीतने के बाद नीरज का आया पहला रिएक्शन

नसीम अहमद ने बताया कि वह नीरज चोपड़ा के 2011 से लेकर 2016 तक कोच रहे हैं। पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा का परफॉर्मेंस बहुत अच्छा रहा है। हालांकि, गोल्ड मेडल न जीत पाने का मलाल है, लेकिन हमें संतुष्टि है कि नीरज चोपड़ा ने देश को सिल्वर मेडल दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले ओलंपिक गेम्स में नीरज चोपड़ा देश को एक बार फिर गोल्ड मेडल जिताकर देंगे ऐसी हम आशा करते हैं।

यह भी पढ़ें : Paris Olympics 2024: भारत ने हॉकी में जीता ब्रॉन्ज मेडल, राष्ट्रपति, पीएम मोदी ने दी बधाई

पेरिस ओलंपिक का 13वां दिन भारतवासियों के लिए खुशियां लेकर आया। एक ओर जहां भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को हराकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। वहीं जैवलिन थ्रो (भालाफेंक स्पर्धा) में नीरज चोपड़ा ने भारत को रजत पदक (सिल्वर मेडल) दिलाया।

बता दें, नीरज गोल्ड मेडल प्राप्त करने से चूक गए। इस स्पर्धा में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। नीरज चोपड़ा ने जैसे ही भारत को सिल्वर दिलाया था तो पूरा देश खुशी से झूम उठा था। नीरज ने पेरिस ओलंपिक में 89.45 मीटर दूर भाला फेंका था। वहीं, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने ओलंपिक में नया रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड अपने नाम किया। उन्होंने 92.97 मीटर दूर भाला फेंका था।

नीरज के सिल्पर मेडल प्राप्त करने पर उनके पिता ने भी प्रतिक्रिया दी थी। नीरज के पिता सतीश कुमार ने कहा था कि हर किसी का दिन होता है, आज पाकिस्तान का दिन था, लेकिन नीरज ने देश के लिए रजत पदक जीता है और यह हमारे लिए गर्व की बात है।

पाकिस्तान के अरशद नदीम ने पहले प्रयास में फाउल के साथ शुरुआत की थी। नीरज को शुरू से ही नदीम से कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद थी। वहीं, जूलियन वेबर ने भी पहले प्रयास में फाउल किया था। गत चैंपियन नीरज चोपड़ा ने भी पेरिस ओलंपिक के फाइनल में फाउल के साथ शुरुआत की थी। नीरज भाला फेंकने के बाद खुद पर नियंत्रण नहीं रख सके और लाइन को छू गए थे, जिससे उनका प्रयास फाउल करार दिया गया था। नीरज ने क्वालिफिकेशन में अपने पहले ही प्रयास में 89.34 मीटर का थ्रो कर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। 


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

cm arvind kejriwal | delhi lg | delhi liquor policy |
दिल्ली के एलजी से आज मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम पद से देंगे इस्तीफा !
IND vs BAN
भारत के खिलाफ बोलता है मुश्फिकुर रहीम का बल्ला, तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड !
cm pushkar singh dhami birthday | cm pushkar singh dhami |
युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन
Badrinath Highway closed | badrinath dham |
बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से दो जगह हुआ बंद, तीर्थयात्री जाम में फंसे
Smart Prepaid Meters
CM का एलान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बिजली में मिलेगी 4 प्रतिशत छूट
congress protest against Former Municipality President | congress protest in pauri |
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कांग्रेस ने किया पुतला दहन