श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Odisha Boat Capsize: नाव पलटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 7

Odisha Boat Capsize Incident: ओडिशा के झारसुगुड़ा में नाव पलटने से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़कर 7 हो गया है। अभी एक व्यक्ति लापता है।
odisha boat capsize incident news

Odisha Boat Capsize: ओडिशा के झारसुगुड़ा में नाव पलटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। वहीं, एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है। इससे पहले एक महिला की मौत और 7 लोगों के लापता होने की खबर सामने आई थी। बता दें कि नाव पर 50 से ज्यादा लोग सवार थे। यह हादसा लखनपुर ब्लॉक में शुक्रवार शाम को हुआ।

मछुआरों ने 40 से अधिक लोगों को बचाया

बता दें कि महानदी में नाव पलटने के बाद लोगों की चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद मछुआरे लोगों को बचाने के काम में जुट गए। उन्होंने 40 से अधिक लोगों को बचाया। वहीं, जो लोग लापता थे, उनके शव रेस्क्यू टीम ने बरामद किए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हादसे में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

स्कूला गोताखोरों की मदद से चलाया गया रेस्क्यू अभियान

डीजी फायर सुधांशु सारंगी के मुताबिक, नाव पलटने की जानकारी मिलने के बाद तुरंत रेस्क्यू टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। स्कूबा गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। इस दौरान दो स्पेशलिस्ट गोताखोरों को कैमरे के साथ पानी के नीचे भेजा गया। उन्होंने बताया कि भुवनेश्वर से रेस्क्यू टीम को झारसुगुड़ा भेजा गया था। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

झारसुगुड़ा कलेक्टर ने क्या कहा?

झारसुगुड़ा कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने शुक्रवार की शाम बताया कि ओडिशा आपदा रैपिड एक्शन फोर्स (ODRAF) खोज अभियान जारी रखे हुए है। उन्होंने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि स्कूबा गोताखोर भुवनेश्वर से आएंगे। हमने अब तक लगभग 47-48 लोगों को बचाया है और आज रात उन्हें उनके गांव वापस भेज देंगे। कलेक्टर ने बताया था कि 35 वर्षीय एक महिला का शव बरामद किया गया है। चार महिलाएं और तीन बच्चे लापता हैं। तलाशी अभियान जारी है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

uttarakhand cm vatsalya yojana
सीएम वात्सल्य योजना में फर्जीवाड़ा, अपात्र और मृतक भी ले रहे हैं लाभ
pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त