श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

बीजेपी के ये नेता इन राज्यों के राज्यपाल का संभालेंगे कार्यकाल!, कई नाम चर्चा में

governors tenure | states governors tenure | pm narendra modi |

Governors Tenure : देश भर में कई राज्यों में राज्यपाल का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। ऐसे में बीजेपी के कई नेताओं के नाम चर्चा में हैं, जो राज्यपाल बन सकते हैं। 9 राज्यों के राज्यपाल का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, केरल, हरियाणा, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय और पंजाब शामिल हैं। हालांकि, पंजाब के गवर्नर इस्तीफा दे चुके हैं, लेकिन अभी तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया है।

बता दें, उत्तर प्रदेश में आनंदी बेन पटेल, राजस्थान में कलराज मिश्र, गुजरात में आचार्य देवव्रत, केरल में आरिफ मोहम्मद खान, हरियाणा में बंडारू दत्तात्रेय, महाराष्ट्र में रमेश बैस, मणिपुर में अनुसुइया उइके, मेघालय में फागू चौहान और पंजाब में बनवारी लाल पुरोहित का गवर्नर के रूप में कार्यकाल अगले दो से तीन महीने में समाप्त हो जाएगा। वहीं, लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने अपने कई वरिष्ठ नेताओं को टिकट नहीं दिया तो ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी उन नेताओं को राज्यपाल बना सकती है। इसमें अश्विनी चौबे, डॉ. वीके सिंह के साथ ही कई और बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। खास बात यह है कि इन नेताओं में से कई सांसद और केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। वहीं, वीके सिंह गाजियाबाद, हर्षवर्धन दिल्ली के चांदनी चौक और अश्विनी चौबे बिहार के बक्सर से भाजपा की तरफ से लगातार दो बार सांसद बने थे।

वीके सिंह ने मोदी सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय और विदेश मंत्रालय में बतौर राज्यमंत्री अपनी सेवाएं दी हैं। वहीं, हर्षवर्धन केंद्र की मोदी सरकार में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री और पृथ्वी विज्ञान मंत्री का पदभार संभाल चुके हैं। अश्विनी चौबे मोदी सरकार में कंज्यूमर अफेयर्स, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार संभाल चुके हैं।

सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का कार्यकाल बढ़ाने पर विचार कर सकती है। सरकार का मानना है कि केरल के राज्यपाल ने एलडीएफ सरकार के राजनीतिक रूप से पक्षपातपूर्ण कार्यों और फैसलों का दृढ़ता से सामना किया है। राज्यपाल के रूप में आरिफ मोहम्मद खान का कार्यकाल 6 सितंबर को समाप्त होने वाला है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा