श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

1 जुलाई से नया कानून, जानिए हत्या और दुष्कर्म की क्या होगी धारा


New Criminal Laws : एक जुलाई 2024 से अपराध से जुड़े कानून में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। इस नए कानून में धाराओं का क्रम बदल जाएगा। जैसे अब हत्या की धारा 302 न होकर कुछ और हो जाएगी। ऐसे ही हत्या के प्रयास की धारा भी बदल जाएगी। एक जुलाई से भारतीय दंड संहिता IPC के तहत कार्रवाई नहीं होगी, बल्कि भारतीय न्याय संहिता BNS के तहत मुकदमे दर्ज किए जाएंगे। आईपीसी में 511 धाराएं थीं, लेकिन बीएनएस में 358 धाराएं होंगी।

वहीं, दंड प्रक्रिया संहिता यानी CRPC को अब भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के नाम से जाना जाएगा। सीआरपीसी में 484 धाराएं थीं। नए कानून के तहत अब इसमें 531 धाराएं होंगी। साथ ही भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 अब भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के नाम से जाना जाएगा। पुराना साक्ष्य अधिनियम में 167 प्रावधान थे, लेकिन नए साक्ष्य अधिनियम में 169 प्रावधान हो गए हैं। अब डिजिटल साक्ष्यों की महत्ता बढ़ा दी गई है।

ये बदली हुई कुछ मुख्य धाराएं
हत्या- 302, 103
हत्या का प्रयास- 307, 109
गैर इरादतन हत्या- 304(ए), 106
दहेज हत्या- 304(बी), 80
डकैती- 395, 310(3)
लूट- 392, 309(4)
दुष्कर्म- 376, 64
चोरी- 380, 305

उच्च अधिकारियों के निर्देश पर नए कानून के प्रति पुलिस और आमजनों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं सरकारी कार्यालयों में भी कर्मचारी नए कानून के बारे में लोगों को बता रहे हैं, क्योंकि एक जुलाई से पूरे देश में नया कानून लागू किया जाएगा। यह कानून पहले से मजबूत है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस कानून में पीड़ित को समय रहते न्याय मिलेगा।

यह भी देखें : मकरेती गांव पर NGT के निर्देशों के बाद चला पीला पंजा, अवैध निर्माणों को किया गया ध्वस्त


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

hathras satsang stampede incident | hathras satsang incident | hathras incident main accused |
Hathras Satsang Stampede : कोर्ट ने मुख्य आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा
heavy rain red alert in uttarakhand | red alert in uttarakhand | uttarakhand monsoon |
उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, लोगों से घर से न निकलने की अपील
IND vs ZIM
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे ने भारत को दिया 116 रनों का लक्ष्य, बिश्नोई की घातक गेंदबाजी
uttarakhand electricity rate | uttarakhand power department |
बिजली दरों में होगी बढ़ोतरी! यूपीसीएल दायर करेगा रिव्यू पिटीशन
Kathgodam Railway Station Video
चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान फिसला यात्री का पैर, RPF जवान ने बचाई जान
shyama prasad mukherjee birth anniversary | tribute to shyama prasad mukherjee | bjp |
श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया, भाजपाइयों ने किया याद