श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का आगाज, सीएम धामी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

national games in uttarakhand | national games starts | cm pushkar singh dhami |

National Games in Uttarakhand: हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उत्तराखंड में होने जा रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज हो गया। राष्ट्रीय खेल दिवस पर देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि पेरिस ओलंपिक के पदक विजेताओं परमजीत बिष्ट, सूरज पंवार, अंकिता ध्यानी व लक्ष्य सेन को 50-50 लाख रुपये का चेक सम्मान स्वरूप प्रदान किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर खेल मंत्री रेखा आर्य, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक जितेंद्र कुमार सोनकर सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीबीटी के माध्यम से 7 करोड़ 4 लाख रुपये की धनराशि सीधे 3900 खिलाड़ियों के खाते में ट्रांसफर की। इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि उत्तराखंड 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। उत्तराखंड में खेल अवस्थाना सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी उत्तराखंड की झोली में गोल्ड मेडल लाएंगे।

कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को खेल की शपथ दिलाते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड में खेलों के विकास के लिए मजबूत इको सिस्टम विकसित किया जा रहा है। खिलाड़ियों को उच्च कोटि का प्रशिक्षण देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। सरकार ने राज्य में नई खेल नीति लागू की है। उत्कृष्ट खिलाड़ियों को उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार के साथ-साथ हिमालयन खेल रत्न पुरस्कार भी प्रदान किए जा रहे हैं। खिलाड़ियों व कोच के वेतन भत्तों, किट आदि के लिए धनराशि में वृद्धि की गई है।

यह भी पढ़ें : 38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रबंधन के लिए स्पोर्टस पोर्टल और एप होगा डेवलप

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि खिलाड़ियों के अच्छे प्रशिक्षण के लिए सरकार ने खेल विश्वविद्यालय बनाने का फैसला किया है। प्रदेश के लिए मेडल लाने वाले 31 खिलाड़ियों को अभी तक नौकरियां दी जा चुकी हैं। राज्य की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास करेगी।

यह भी पढ़ें : ऋषिकेश में अभी नहीं उठा पाएंगे राफ्टिंग का मजा, 15 सितंबर से हो सकती है शुरू


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा