श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

मसूरी देहरादून मार्ग पर हुआ भूस्खलन, वाहनों की लगी लंबी कतारें

mussoorie dehradun landslide | uttarakhand landslide | mussoorie dehradun road blocked |

Mussoorie Dehradun Landslide : मसूरी देहरादून मार्ग पर गलोगी पावर हाउस के पास लगातार हो रहे भूस्खलन से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मसूरी में हो रही बारिश के कारण पहाड़ी से मलवा गिर रहा है, जिससे मार्ग बाधित हो रहे हैं। मसूरी देहरादून मार्ग पर शुक्रवार को भारी मात्रा में मलवा आने से मार्ग बाधित हो गया, जिससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे के बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा जेसीबी से सडक पर आए मलवे को हटाया गया और यातायात को सुचारु किया गया।

मसूरी कोतवाल अरविंद चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क पर आए मलवे को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। बता दें, मसूरी गलोगी पावर हाउस के पास पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा था, जिससे बरसात के समय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसको लेकर सरकार द्वारा करीब 22 करोड़ की लागत से पहाड़ का ट्रीटमेंट कराया जा रहा है, लेकिन मसूरी में हो रही बारिश के कारण ट्रीटमेंट कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। वहीं, पहाड़ से मलवा भी गिर रहा है, जिससे मार्ग बाधित हो रहा है।

सुरक्षा की दृष्टि से ठेकेदार और लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क के दोनों ओर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। मसूरी में बारिश होने पर क्षतिग्रस्त पहाड से मलवा गिरने से मार्ग बाधित होने की संभावना रहती है। इसको लेकर प्रशासन द्वारा लोक निर्माण विभाग और ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं कि क्षतिग्रस्त पहाड के दोनों ओर 24 घंटे जेसीबी तैनात रखे और अगर मलवा आता है तो सड़क से तत्काल मलवा हटाकर यातायात को सुचारु किया जाए।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए