श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

दिल्ली में खौफनाक वारदात, दो बच्चे मिले मृत, मां दूसरे कमरे में मिली अचेत

Delhi Police | Murder of children in Delhi | Delhi |

दिल्ली में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। दिल्ली के पांडव नगर में दो बच्चों की हत्या की सूचना पुलिल को मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। वहीं, पुलिस को दूसरे कमरे में बच्चों की मां अचेत मिली। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से महिला का पति फरार चल रहा है। पुलिस को आशंका है कि महिला के पति ने पहले बच्चों की हत्या की और बाद में पत्नी की हत्या का प्रयास किया।

दिल्ली पुलिस ने महिला को एसबीएस अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह वारदात शनिवार दोपहर की हो सकता है। उन्होंने बताया कि मकान शुक्रवार से बंद था। पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर महिला को बाहर निकाला और फिर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मोहल्ले के आसपास लगे सीसीटीवी से आरोपी को पहचानने का प्रयास कर रही है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके पर जाकर साक्ष्य एकत्र किए हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया महिला का पति मयूर विहार फेस वन में चाय की दुकान लगाता है। आरोपी का फोन बंद चर रहा है। परिजनों ने आज दोपहर कॉल की थी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा