श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Mumbai Storm : मुंबई में तबाही, तेज आंधी से गिरी होर्डिंग, 3 की मौत 56 घायल

Mumbai Strom | Mumbai Rain | Maharashtra |

Mumbai Storm: मुंबई में सीजन की पहली बारिश हुई है। साथ ही तेज धूल भरी आंधी भी चली है। बारिश की वजह से जहां एक तरफ मुंबई वासियों को राहत मिली है। वहीं, दूसरी तरफ तेज आंधी की वजह से आसमान में अंधेरा छा गया। धूल भरी तेज आंधी चलने की वजह से कई जगह तबाही का मंजर भी देखा गया है।

होर्डिंग गिरने से 3 की मौत 54 लोग हुए घायल

पहली बारिश के साथ ही तूफान (Mumbai Storm) कितना तेज था। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मौसम खराब होने की वजह से सड़कों पर यातायात रुक गया। तेज हवाओं के चलते मुंबई के घाटकोपर इलाके में होर्डिंग गिर गई, जिसके नीचे दबने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, 56 लोग घायल हो गए। वहीं, 100 से अधिक लोगों के फंसे होने की संभावना है। मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए कई हवाई उड़ाने भी रद्द करनी पड़ी।

शाम 5 बजे शुरू हुआ हवाई सेवाओं का संचालन

इसके बाद शाम 5:03 बजे हवाई सेवाओं का संचालन शुरू हुआ। दरअसल, मुंबई हवाई अड्डे पर बीते सप्ताह प्री-मानसून रनवे के रख-रखाव का काम किया गया था। इस वजह से उड़ानों को समय रहते संचालिक किया गया।

इन इलाकों में भी बारिश और तूफान चलने की आशंका

बता दें कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई, ठाणे और पालघर में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने और तूफान की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि तूफान के साथ साथ कई जगह बिजली भी गिर सकती है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी आंधी चल सकती है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा