श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

मुख्तार अंसारी के पोस्टमॉर्टम में हुआ मौत के कारण का खुलासा

Mukhtar Ansari | BSP | Samajwadi party |

Mukhtar Ansari Postmortem Report: यूपी के गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। माफिया की मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण ही हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक मुख्तार अंसारी की मौत का कारण ‘मायोकार्डियल इंफार्क्शन’ है। मायोकार्डियल इंफार्क्शन को ही आमबोल की भाषा में हार्ट अटैक कहा जाता है।

रिपोर्ट में साफ है कि मुख्तार की मौत का तात्कालिक कारण हार्ट अटैक ही है। मुख्तार अंसारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर बेसब्री से इंतजार भी किया जा रहा था क्योंकि रिपोर्ट को लेकर राजनीति भी गरमाई हुई थी। मुख्तार के परिजन दावा कर रहे थे कि मुख्तार अंसारी को खाने में स्लो पॉइजन यानी धीमा जहर दिया गया था।

मुख्तार के बेटे उमन अंसारी ने तो अपने पिता की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट एम्स के डॉक्टरों से कराने की मांग भी की थी। उसका कहना था कि उसे स्थानीय प्रशासन पर यकीन नहीं है। इसके लिए उमर ने बांदा जिले के डीएम को पत्र लिखा था। इतना ही नहीं, विपक्षी दलों ने भी ‘खाने में जहर’ की बात को काफी तूल दिया था।

पूर्वांचल के डॉन कहे जाने वाले माफिया मुख्तार अंसारी की 28 मार्च,गुरुवार की रात मौत हो गई। पिछले कई दिन से मुख्तार की तबीयत खराब चल रही थी। इससे पहले भी जेल से मुख्तार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद मुख्तार को वापस जेल भेज दिया गया था। गुरुवार को अचानक फिर से मुख्तार की तबीयत बिगड़ी, आनन फानन उसे बांदा मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रात करीब साढ़े दस प्रशासन ने मुख्तार की मौत की पुष्टि की।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा