श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

मुख्तार अंसारी को पिता के बगल में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

Mukhtar Ansari | Samajwadi Party | BSP | UP Government |

Mukhtar Ansari: माफिया मुख्तार अंसारी के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया गया।‌ पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की शाम 4.45 बजे कड़ी सुरक्षा के साथ 30 गाड़ियों को काफिले के साथ गाजीपुर भेजा गया। देर रात करीब 1 बजे मुख्तार अंसारी का शव उसके युसुफपुर स्थित आवास पर पहुंचा। सुबह करीब दस बजे नमाज-ए-जनाजा होगी। इसके बाद मुख्तार अंसारी को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

प्रशासन ने किया कब्रिस्तान का मुआयना

इसके लिए डीआईजी वाराणसी रेंज ओमप्रकाश सिंह, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और एसपी ओमवीर सिंह ने पुलिस बल के साथ कब्रिस्तान का मुआयना भी किया है। मुख्तार अंसारी की कब्र उनके पिता सुभान उल्लाह अंसारी के बगल में खोदी गई है।

मुख्तार अंसारी के दफनाने में शामिल होने के लिए गैंगस्टर राजनेता मरहूम मोहम्मद शहाबुद्दीन का बेटा ओसामा गाजीपुर पहुंच गया है। ओसामा, मुख्तार अंसारी के जनाजे की नमाज में शामिल होने के लिए उसके मोहम्मदाबाद में स्थित घर पर पहुंचा है।

मौत पर सवाल!

बांदा की जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे मुख्तार अंसारी की तबियत बिगड़ने के बाद उसे मेडिकल में भर्ती कराया गया था। भर्ती कराने के कुछ घंटे बाद ही मुख्तार अंसारी की मौत हो गई। इससे कुछ दिन पहले भी मुख्तार अंसारी बीमार पड़ गया था और उसे मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया था। कुछ घण्टो के बाद उसकी तबियत में सुधीर के बाद उसे दोबारा जेल में शिफ्ट कर दिया गया। इससे पहले मुख्तार अंसारी के वकील के जरिए बाराबांकी कोर्ट को सूचित किया था कि उसे स्लो पॉइजन दिया गया है। जिसकी वजह से मुख्तार अंसारी की तबियत बिगडी है। उसके बाद एमपी-एमएलए के कोर्ट की एसीजेएम गरिमा सिंह ने बांदा जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को एक चिठ्ठी लिखकर ये पूछा था कि जिस दिन मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगडी उस दिन उसने क्या खाया था और उसकी तबियत कैसे बिगड़ी और अब उसकी तबियत कैसी है। यह रिपोर्ट 29 मार्च तक मांगी थी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

uttarakhand cm vatsalya yojana
सीएम वात्सल्य योजना में फर्जीवाड़ा, अपात्र और मृतक भी ले रहे हैं लाभ
pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त