श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

DSP के बेटे की बर्थडे पार्टी में हुआ कुछ ऐसा, लोग बोल उठे- वाह क्या बात है

ग्वालियर के DSP Santosh Patel अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। एक बार फिर से उन्होंने ऐसा काम किया है कि वे चर्चा का विषय बन गए हैं। पढ़ें, पूरी खबर...
dsp santosh patel ने गरीब बच्चों के साथ मनाया अपना बेटे का बर्थडे

DSP Santosh Patel: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में तैनात सब डिवीजनल पुलिस ऑफिसर (SDPO) संतोष पटेल अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार वे फिर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसकी क्या वजह है, आइए जानते हैं…

DSP Santosh Patel ने गरीब बच्चों के साथ मनाया अपने बेटे का जन्मदिन

बता दें, पुलिस अधिकारी संतोष पटेल के बेटे का 11 जून को पहला जन्मदिन था। इस मौके पर वे गरीब बच्चों को ई-रिक्शा में बिठाकर होटल ले गए और यहां केक काटकर बच्चे का जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने केवल बच्चों को खाना खिलाया। बच्चे भी डांस करते हुए जमकर मस्ती की।

घुमंतू समुदाय के बच्चों के साथ DSP ने शेयर की खुशी

बताया जा रहा है कि डीएसपी संतोष पटेल के ऑफिस के सामने कुछ घुमंतू समुदाय के परिवार रहते हैं, जिनके बच्चे अक्सर कार्यालय में पानी भरने के लिए आते हैं। बच्चों से अक्सर पुलिस अधिकारी बात करते रहते थे। ये बच्चे स्कूल नहीं जाते थे। ऐसे में अपने बेटे के जन्मदिन के मौके पर उन्होंने यह खुशी उन बच्चों के साथ शेयर करने का फैसला लिया। उन्होंने बच्चों को होटल में लेकर जाकर उन्हें डिनर भी कराया।

गरीब और जरूरतमंद लोगों के साथ मनाएं जन्मदिन

डीएसपी का कहना है कि हमें पार्टी में पैसा खर्च करने की बजाय गरीब और जरूरतमंद लोगों में बांटना चाहिए। अपना जन्मदिन भी उनके साथ मनाना चाहिए। इससे समाज में अच्छा संदेश जाता है। उन्होंने कुछ कॉपी-किताबें भी बच्चों के लिए खरीदी है, जो वह इन्हें बांटेंगे। उनका कहना है कि अगर इन बच्चों में से एक भी बच्चा पढ़ लिखकर आगे बढ़ जाता है तो इससे उसके परिवार की आने वाली पीढ़ी का भविष्य संवर जाएगा।

T20 World Cup 2024: Super-8 में पहुंचने वाली छठी टीम बनी USA, PAK बाहर

बता दें कि एसडीपीओ को कुछ राज्यों में सीओ यानी सर्किल ऑफिसर के रूप में भी जाना जाता है। वह डीएसपी यानी डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस या सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) रैंक का पुलिस अधिकारी होता है।

कैंची धाम मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, बाबा के जयकारों से गूंजा आश्रम


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा