श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले नरेंद्र मोदी, सरकार बनाने का मिला न्योता

narendra modi | president droupadi murmu | bjp | loksabha election 2024 |

Modi Govt 3.0 : नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन पहुंचे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। उन्होंने मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति को भगवान जगन्नाथ की तस्वीर भेंट की। राष्ट्रपति ने मोदी को सरकार बनाने का न्योता दिया। इससे पहले एनडीए गठबंधन के सभी दलों ने नरेंद्र मोदी को अपना संसदीय दल का नेता चुना था। प्रधानमंत्री पद का शपथ ग्रहण समारोह 9 जून को होगा।

‘नई युवा ऊर्जा और कुछ कर गुजरने के इरादे’

कार्यवाहक पीएम नरेंद्र मोदी ने (Modi Govt 3.0) आज शाम मीडिया को संबोधित किया। साथ ही सरकार बनाने के लिए आमंत्रण मिलने की जानकारी भी दी। इस दौरान उन्होंने कहा, ’18वीं लोकसभा, एक प्रकार से नई युवा ऊर्जा और कुछ कर गुजरने के इरादे वाली लोकसभा है। आजादी का अमृत महोत्सव के बाद का ये पहला चुनाव है, और ये वो 25 वर्ष हैं जो अमृतकाल के 25 वर्ष हैं। 2047 में जब देश आजादी की शताब्दी मनाएगा तो उन सपनों को पूरा करने का ये एक पड़ाव है।’

यह भी पढ़ें- UP में दलितों का ‘नया मसीहा’ बने आज़ाद, अब मायावती को कौन पूछेगा?

गरीबी को लेकर क्या बोले मोदी?

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि पिछले दो टर्म में जिस गति से देश आगे बढ़ा है, समाज के हर क्षेत्र में परिवर्तन साफ साफ नजर आ रहा है। 25 करोड़ लोगों का गरीबी से बाहर आना अपनेआप में देशवासियों के लिए गर्व की बात है। भारत की जो वैश्विक छवि बनी है, दुनिया के लिए भारत एक विश्वबंधु के रूप में उभरा है। इसका मैक्सिमम एडवांटेज अब शुरू हो रहा है। मुझे पक्का विश्वास है कि ये 5 वर्ष, वैश्विक परिवेश में भी भारत के लिए बहुत उपयोगी होने वाले हैं।’

9 जून को होगा शपथ ग्रहण समारोह

मोदी ने कहा, ‘आज सुबह एनडीए की मीटिंग हुई। सभी साथियों ने मुझे फिर से इस दायित्व के लिए पसंद किया है और सभी साथियों ने राष्ट्रपति को इसकी जानकारी दी। शपथ ग्रहण के लिए 9 जून की तारीख के बारे में सूचित किया है।’


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा