श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस ठप, हवाई सेवा सहित कई सेवाएं प्रभावित

microsoft servers down | airlines services halted | indigo services halted |

Microsoft Server Down : दुनियाभर के देश आज एक बड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं, क्योंकि माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन हो गया है। इसकी वजह से दुनियाभर की ट्रेन सेवा से लेकर हवाई सेवा तक कई सर्विस प्रभावित हुई हैं। इनके साथ-साथ रेडियो, टीवी प्रसारण, बैंकिंग, टेलिकॉम सेवाएं भी ठप हो गई हैं।

दरअसल, फ्लाइटों की लैंडिंग नहीं हो पा रही है। इसके कारण लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। एहतियातन एयर इंडिया, इंडिगो, स्पाइस जेट समेत कई एयरलाइंस ने अपनी फ्लाइटें कैंसिल कर दी हैं। दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से भी पैसेंजर्स को अलर्ट किया गया है कि वे परेशान न हों, लेकिन एयलाइंस की सेवाएं ठप हैं। बहाली होते ही फिर से सेवाएं शुरू की जाएंगी। इसकी जानकारी जल्द दी जाएगी। बता दें, माइक्रोसॉफ्ट के एज्योर क्लाउड के कारण माइक्रोसॉफ्ट 365 सर्वर डाउन हुआ है।

माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सर्विस ठप

माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सर्विस ठप हो गई है। विंडोज 10 में नए क्राउडस्ट्राइक अपडेट के कारण सर्वर में तकनीकी खराबी आई। एंटी-वायरस और एंडपॉइंट सिक्योरिटी कंपनी क्राउडस्ट्राइक ने जैसे ही सर्वर को अपडेट करना शुरू किया, BSOD एरर विंडो पर आने लगा।

सना मकबूल को रणवीर शौरी ने कहा ‘सड़कछाप’, बोले- मैंने इतनी बेशर्म लड़की…

स्पाइस जेट ने जारी किया बयान

स्पाइस जेट ने एक बयान जारी करके अपने यात्रियों से कहा है कि वे अपनी वेबसाइट और मोबाइल ऐप सहित सभी ऑनलाइन सेवाओं में तकनीकी समस्या का सामना कर रहे हैं। इस समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं और असुविधा के लिए माफी मांगते हैं। यात्रियों को सलाह देते हैं कि वे नवीनतम अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट और सोशल मीडिया चैनलों की जांच करते रहें। स्पाइस जेट ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी उड़ानों की बुकिंग, चेक-इन और टिकट रद्द करने के लिए हवाई अड्डे पर काउंटर पर संपर्क करें। यात्री स्पाइस जेट के कॉल सेंटर पर भी संपर्क कर सकते हैं।

काशी की तर्ज पर अयोध्या में भी बन रहा भ्रमण पथ, जानें क्या है प्लानिंग


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए