श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान, इस दिन होगी वोटिंग

Maharashtra Jharkhand Assembly Election 2024: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर हो गया है। आइए जानते हैं कि दोनों राज्यों में कब वोटिंग होगी...
maharashtra jharkhand assembly election 2024

Maharashtra and Jharkhand Assembly Election 2024 Date : मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। आइए, जानते हैं कि दोनों राज्यों में किस दिन वोटिंग होगी और नतीज कब घोषित किए जाएंगे..

झारखंड में दो चरणों में होगा मतदान

झारखंड में दो चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। मतगणना 23 नवंबर को होगी। झारखंड में कुल 2.60 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें  1.31 करोड़ पुरुष और 1.29 करोड़ महिला मतदाता हैं। वहीं,  11.84 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। राज्य में युवा मतदाताओं की संख्या 66.74 लाख है।

विधानसभा चुनाव की अधिसूचना 18 और 22 अक्टूबर को जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 और 29 अक्टूबर है। नामांकन पत्रों की जांच  28 और 30 अक्टूबर तक की जाएगी। उम्मीदवार 30 अक्टूबर और 1 नवंबर तक नामांकन वापस ले सकते हैं।

झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी, 2025 को समाप्त होगा। राज्य में 81 सीटों (44 सामान्य, 9 एससी, 28 एसटी) पर चुनाव होंगे। साल 2019 में झारखंड में पांच चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे। चुनाव आयोग ने 48 विधानसभा सीटों और दो संसदीय क्षेत्रों में उपचुनाव की तारीखों की भी घोषणा की है।

महाराष्ट्र में कब वोट डाले जाएंगे?

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव होंगे। मतगणना 23 नवंबर को होगी। अधिसूचना 22 अक्टूबर को जारी होगी। उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 30 अक्टूबर तक होगी। उम्मीदवार 4 नवंबर तक अपना नाम वापस ले सकते हैं।

महाराष्ट्र के 36 जिले की 288 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। 26 नवंबर को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है।  महाराष्ट्र में इस बार कुल 9.63 करोड़ मतदाता हैं। इनमें से 1.85 लाख युवा वोटर हैं। कुल 1,18,600 पोलिंग बूथों पर मतदान होगा।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

kedarnath by election 2024
Kedarnath By-election 2024: केदारनाथ में कब होगा उपचुनाव? जानें तारीख
maharashtra jharkhand assembly election 2024
महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान, इस दिन होगी वोटिंग
singer honey singh | singer honey singh in haridwar |
सिंगर हनी सिंह पहुंचे हरिद्वार, स्वामी कैलाशानंद गिरी से लिया आशीर्वाद
protest against liquor shop in rudrapur | uttarakhand police |
शराब की दुकान हटाने के लिए लोगों ने आबकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन
students beaten case | up crime news |
पहले छात्रों को बनाया बंधक, फिर मुंह में कपड़ा डालकर बेल्ट से की पिटाई
lawrence bishnoi | lawrence bishnoi gang |
मुंबई पुलिस को नहीं मिल पा रही लॉरेंस बिश्नोई की कस्टडी, जानिए क्या है वजह