श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

madhopur incident: मृतक युवक के परिजनों से मिले हरीश रावत, यतीश्वरानंद को दिया जवाब

harish rawat | madhopur incident | swami yatishwaranand |

Madhopur Incident: माधोपुर गांव में तालाब में डूबने से हुई युवक की मौत से माहौल गरमा गया था। ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस टीम पर युवक की हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया था। वहीं, इस प्रकरण में अब राजनीतिक दलों के नेताओं की बयानबाजी भी शुरू हो गई है। वहीं, मंगलवार को पूर्व सीएम हरीश रावत ने युवक के परिजनों से सोहलपुर गाड़ा गांव में मुलाकात की।

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने इस घटनाक्रम में सोमवार को पत्रकार वार्ता कर पुलिसकर्मियों को निर्दोष बताते हुए गौ तस्करों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की बात कही थी। वहीं, आज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मृतक युवक के गांव सोहलपुर गाड़ा पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। हरीश रावत ने कहा कि यह एक बहुत बड़ी दुखद घटना है। उत्तराखंड प्रदेश में इस तरह की घटना होना बहुत निंदनीय है।

यह भी पढ़ें : पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा- कुछ लोगों की वजह से गैरसैंण नहीं बन पाई स्थाई राजधानी

उन्होंने कहा कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों से वार्ता की है। जो भी इस घटनाक्रम में शामिल हैं, उनके ऊपर जल्द से जल्द कार्रवाई की जानी चाहिए। कहा कि वह इस प्रकरण में मुख्यमंत्री धामी से भी बात करेंगे। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के गौ तस्करों को गोली मारने के बयान पर भी उन्होंने पलटवार कर कहा कि  मंगलौर चुनाव के बाद वह समझ गए थे कि स्वामी यतीश्वरानंद उत्तराखंड शासन से ऊपर हैं, लेकिन अब उन्हें लगता है कि वह संविधान से भी ऊपर हैं।

यह भी पढ़ें : महिला उत्पीड़न के विरोध में महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए