श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

राबर्ट वाड्रा ने मां गंगा से लिया आशीर्वाद, बीजेपी पर जमकर बोला हमला

Robert Vadra | Ganga Aarti | Congress |

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के पति और गांधी परिवार के दामाद राबर्ट वाड्रा ऋषिकेश पहुंचे। उन्होंने त्रिवेणी संगम पर होने वाली गंगा आरती में शिरकत की। साथ ही उन्होंने मां गंगा से आशीर्वाद भी लिया। राबर्ट वाड्रा अमेठी से चुनाव लड़ने की चर्चा के कारण आजकल सुर्खियों में हैं। वाड्रा का कांग्रेस कार्यर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। राबर्ट वाड्रा शुक्रवार शाम को आध्यात्मिक यात्रा पर ऋषिकेश पहुंचे थे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बीजेपी पर हमला बोला।   

त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती में शामिल हुए राबर्ट वाड्रा ने कहा कि गंगा तट पर जिस तरह की शांति का अहसास हुआ, वह उनके लिए अद्भुत है। उन्होंने कहा आज उन्हें यहां बुलाया गया, इससे वह बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्हें शक्ति मिली है। उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की। राबर्ट वाड्रा ने कहा कि देश धर्मनिरपेक्ष बना रहे। उन्होंने कहा कि जो धर्म को लेकर राजनीति कर रहे हैं, वह गलत है। धर्म को अलग रखना चाहिए और राजनीति को अलग। बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों में डर फैलाना बीजेपी के प्रचार का तरीका है।

राबर्ट वाड्रा ने कहा कि देश धर्मनिरपेक्ष बना रहे। उन्होंने कहा कि जो धर्म को लेकर राजनीति कर रहे हैं, वह गलत है। धर्म को अलग रखना चाहिए और राजनीति को अलग। बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों में डर फैलाना बीजेपी के प्रचार का तरीका है। असली मद्दों पर बात नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार को निशाना इसलिए बनाते हैं, क्योंकि गांधी परिवार लोगों की बात को बुलंद करता है, उनकी समस्याओं का समाधान ढूंढता है। वाड्रा ने कहा कि यही परिवार है, जो कन्याकुमारी के कश्मीर तक चल सकता है। और कोई कर नहीं सकता है।

उन्होंने कहा कि केवल चुनाव के दौरान कहेंगे कि आपके लिए ये करेंगे, वो करेंगे। कहा कि बीजेपी भेदभाव की राजनीति करती है, जो देश के लिए हानिकारक है। उन्होंने कहा कि लोगों की मांग है कि मैं सक्रिय राजनीति में आयूं। राबर्ट वाड्रा ने कहा कि वह हमेशा अमेठी में प्रचार करते हैं। कहा कि 2004 में प्रचार का सोनिया गांधी को जिताकर लाए। बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी ने जो अमेठी के लोगों से वादे किए थे, वह पूरे नहीं किए। कहा कि उनके ऊपर जो आरोप लगाए, वह प्रूफ नहीं कर पाईं। वाड्रा ने कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर इस चीज को लेकर चैलेंज किया।

राबर्ट वाड्रा ने कहा कि पहला फेज कांग्रेस के हित में गया है। दूसले फेज को लेकर उन्होंने कहा कि लोग बदलाव चाहते हैं। यह बदलाव का समय है। कहा कि लोग गांधी परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा की यूपी में कांग्रेस को अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा