Loksabha Election 2024: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर रायबरेली लोकसभा सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनकी मां सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मौजूद रहे।
#WATCH | Uttar Pradesh: Congress MP Rahul Gandhi files nomination from Raebareli for the upcoming #LokSabhaElection2024
— ANI (@ANI) May 3, 2024
BJP has fielded Dinesh Pratap Singh from Raebareli. pic.twitter.com/R0IYOCnJA1
कांग्रेस पार्टी ने रायबरेली से वायनाड सांसद राहुल गांधी को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, यूपी की हाई प्रोफाइल अमेठी सीट पर किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया है। पार्टी ने आज ही इसकी आधिकारिक घोषणा की। बात दें, अमेठी और रायबरेली सीट पर चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होना है। भाजपा ने दिनेश प्रताप सिंह को रायबरेली से और अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।