श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कही ये बात

Loksabha Election | CM Dhami | BJP |

Loksabha Election 2024 : पीएम मोदी ने आज ऋषिकेश के आईडीपीएल मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षियों पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि आज देश में पूर्ण बहुमत की सरकार है। पूर्ण बहुमत की सरकार होने से देश ने तरक्की की है। मोदी ने कहा कि देश में जब-जब कमजोर और अस्थिर सरकार रही हैं, तब-तब दुश्मनों ने फायदा उठाया है। उन्होंने कहा कि जब भारत में अस्थिर सरकारें थीं, तब आतंकवाद ने पैर पसारे। पीएम ने कहा कि आज मोदी की स्थिर सरकार है तो आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा जाता है।

आज भारत में मजबूत सरकार है इसीलिए भारत का तिरंगा युद्ध क्षेत्र में मजबूत बन जाता है। सात दशक के बाद हमने आर्टिकल 370 को खत्म करने का फैसला किया है। हमने तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाया है। भाजपा ने महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण दिया। भाजपा ने सामान्य वर्ग के लोगों को भी दस फीसदी आरक्षण दिया। कांग्रेस की सरकार होती तो वन रैंक वन पैंशन कभी लागू नहीं होता। मोदी ने वादा किया था और पूरा किया। ये कांग्रेस ही थी, जो कहती थी कि वन रैंक वन पैंशन लागू करके हम सैनिकों को 500 करोड़ देंगे। ये मोदी है, जिसने वन रैंक वन पैंशन लागू करके एक लाख करोड़ उनके खाते में पहुंचा दिए हैं।

यहां उत्तराखंड में भी 3.5 हजार करोड़ से ज्यादा सैनिक परिवारों को मिले हैं। कांग्रेस के समय में तो जवानों के पास बुलेट प्रूफ जैकेट की कमी थी. दुश्मन की गोली से बचने का कोई प्लान नहीं था। ये मोदी है जिसने अपने देश में बनी बुलेट प्रूफ जैकेट दी। आज सब देश में ही बन रहा है। आज देश की पूरी सीमा पर आधुनिक सुरंगे बन रही हैं। पूरी आधुनिक सड़कें बन रही हैं। कुछ साल पहले मेरे मुंह से अचानक ही निकला था कि ये दशक उत्तराखंड का दशक है। उत्तराखंड के सार्थ्य का लगातार विकास करने में जुटी है। ऋषिकेश आसपास के कई राज्यों के लिए पर्यटन का महत्वपूर्ण केंद्र है। एक जमाना था, जब योग की पूरी धूम नहीं थी तो यहां पर ऋषिकेश में लोग आते थे।

कांग्रेस अंतिम गांव कहती थी, भाजपा उन्हें देश का पहला गांव मानकर विकास कर रही है। ओम पर्वत के लिए हेलीकॉप्टर की सेवाएं शुरू हो गई हैं। सड़क के रास्ते जो दूरी तय करने में कई घंटे लगते थे, आज उस सफर को कुछ ही समय में पूरा कर लिया जाता है। चार धामों को लगभग 900 किलोमीटर हाई-वे से जोड़ा जा रहा है। श्रद्धालुओं को यहां आने में काफी आसानी हो जाएगी। भाजपा की नियत सही है, इसीलिए नतीजे भी सही हैं। पिछले साल करीब 20 लाख यात्री केदारनाथ आए। इससे पहले केवल 5 लाख ही आते थे।

पिछले साल मानसखंड में आदी कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा की। लोगों को ऐसे अलौकिक जगह को देखने का मौका मिला। पर्यटन का ये विस्तार केवल विस्तार नहीं है, इसका मतलब है रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर। अब पलायन की खबरें नहीं यहां के स्टारअप की खबरें आती हैं। यहां के युवाओं से 1000 से ज्यादा स्टारअप किए हैं। मुद्रा योजना के लाखों युवाओं को बिना गारंटी के पैसे मिले हैं। इससे कई लोगों ने रोजगार शुरू किए हैं। जब कांग्रेस की सरकार थी तो गरीब के पैसे बिचौलिए खा जाते थे। अब हम सीधे गरीबों के हक का पैसा उनके खाते में जमा कर रहे हैं।

कांग्रेस की सरकार होती तो ये सब कुछ लुट जाता। ये लूट मोदी ने बंद की है और इसीलिए मोदी पर उनका गुस्सा सातवें आसमान पर है। इसलिए वो कुछ भी बोलते जा रहे हैं और जब में कहता हूं भ्रष्टाचार हटाओ तो वो कह रहे हैं कि भ्रष्टाचारी बचाओ। 100 में से 9 परिवारों के पास ही पानी के पीने की सुविधा थी, आज स्थिति बदल गई है। आज उत्तराखंड में 10 में 9 परिवारों के घर में नल से जल आता है। आज आपको राशन के लिए भी कोई चिंता नहीं है। अस्पताल में मुफ्त इलाज मिलता रहेगा। उत्तराखंड में एम्स की सुविधा मिली है। धामी जी और उनकी सरकार बहुत मेहनत कर रही है।

कांग्रेस विकास और विरासत दोनों की विरोधी है। उत्तराखंड का कोई निवासी ये नहीं भूल सकता है कि कांग्रेस ने प्रभू राम के अस्तिव पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस वालों का दिमाग कैसा है पता नहीं। प्रभू राम की प्राण प्रतिष्ठा का अवसर था। लेकिन, कांग्रेस ने उसका भी बहिष्कार कर दिया। अब कांग्रेस ने कहा है कि हिंदू धर्म में जो शक्ति है, उसका विनाश करेंगे। शक्ति मां चंद्रबधनी, मां द्वालपा देवी की शक्ति को खत्म करना चाहती हैं। उत्तराखंड की आस्था को तबाह करने की साजिश चल रही है। उत्तराखंड की संस्कृति की रक्षा करना हम सबका दायित्व है। ये गंगा जी के अस्तित्व पर सवाल उठा रहे हैं।

उत्तराखंड में BJP के यह स्टार प्रचारक भरेंगे हुंकार

BJP Star Campaigners List Uttarakhand उत्तराखंड में वोटिंग से पहले वोटरों को लुभाने के लिए बीजेपी और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में अब बीजेपी के स्टार प्रचारक मैदान में उतरने जा रहे हैं, जो प्रदेश के कोने-कोने में प्रचार कर चुनाव को धार देंगे। जानिए किस नेता का कहां होगा कार्यक्रम।
12 अप्रैल को गौचर में राजनाथ सिंह की जनसभा
13 अप्रैल को CM योगी हल्द्वानी में करेंगे प्रचार
14 अप्रैल को CM योगी की हरिद्वार में दो रैलियां
14 अप्रैल को स्मृति ईरानी करेंगी जनसभा
16 अप्रैल को अमित शाह कोटद्वार में करेंगे रोड शो
17 अप्रैल को अनुराग ठाकुर चकराता में रैली करेंगे


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

naini doon jan shatapdi train
नैनी-दून जनशताब्दी ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश, ट्रैक पर मिला लोहे का पोल 
pitru paksha third day 2024
पितृ पक्ष का आज तीसरा दिन, जानें कैसे करें श्राद्ध
uttarakhand cm vatsalya yojana
सीएम वात्सल्य योजना में फर्जीवाड़ा, अपात्र और मृतक भी ले रहे हैं लाभ
pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश