श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

100 दिन में गिर जाएगी एनडीए सरकार, कांग्रेस विधायक की भविष्यवाणी

loksabha election 2024 | mla sumit hridayesh | haldwani congress mla | congress | cm dhami | bjp |

Loksabha Election 2024 : उत्तराखंड में करारी हार के बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर पलट वार किया है। नैनीताल लोकसभा सीट पर हार के बाद गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी और हल्द्वानी विधायक सुमित हिर्देश ने चुनावी नतीजे को स्वीकार करते हुए जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वह जनता द्वारा दिए गए फैसले का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में और मजबूत रणनीति बनाकर जनता के बीच जाकर वह पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।

कांग्रेस प्रत्याशी विकास जोशी ने कहा कि उन्हें चुनाव लड़ने के लिए बेहद कम समय मिला। बावजूद उसके जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अजय भट्ट की जीत पर उनको बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम संगठन को और मजबूत करने का प्रयास करेंगे, जिससे कि आगामी आने वाले चुनाव में कांग्रेस मजबूती के साथ वापसी करे।

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मजबूती के साथ चुनाव लड़ा। उन्होंने कहा कि अगर उत्तराखंड के चुनाव चौथे या पांचवें चरण में होते तो उत्तराखंड का भी चुनाव परिणाम अलग ही होता और कांग्रेस भी कई सीटों पर जीत हासिल करती। उन्होंने कहा कि वह भविष्यवाणी कर रहे हैं कि एनडीए गठबंधन की सरकार केवल 100 दिनों तक चलेगी।

उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन में अभी से बड़े मंत्रालय और गृह मंत्रालय को लेकर मारामारी शुरू हो गई है। एनडीए गठबंधन के घटक दल गृह मंत्रालय लेना चाहते हैं, जिससे कि ED और CBI उनके हाथ में हो। विधायक सुमित हिरदेश ने कहा कि उत्तराखंड में निकाय चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में अब कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता निकाय चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। निश्चित ही निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों की जीत होगी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

heavy rain red alert in uttarakhand | red alert in uttarakhand | uttarakhand monsoon |
उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, लोगों से घर से न निकलने की अपील
IND vs ZIM
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे ने भारत को दिया 116 रनों का लक्ष्य, बिश्नोई की घातक गेंदबाजी
uttarakhand electricity rate | uttarakhand power department |
बिजली दरों में होगी बढ़ोतरी! यूपीसीएल दायर करेगा रिव्यू पिटीशन
Kathgodam Railway Station Video
चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान फिसला यात्री का पैर, RPF जवान ने बचाई जान
shyama prasad mukherjee birth anniversary | tribute to shyama prasad mukherjee | bjp |
श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया, भाजपाइयों ने किया याद
kapil sharma Bhavnao Ko Samjho movie
गिनीज बुक में दर्ज है कपिल शर्मा की यह फिल्म, कलेक्शन जान चौंक जाएंगे