श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

चुनाव आयोग का नया आंकड़ा, जानिए उत्तराखंड में कितने प्रतिशत हुई वोटिंग

Loksabha Election 2024 | Election Commission |

Loksabha Election 2024 : उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव पहले चरण में हुआ था। चुनाव आयोग ने 19 अप्रैल को हुए मतदान का ताजा आंकड़ा जारी किया है। इसके अनुसार, मतदान के दिन 57.24 प्रतिशत हुआ था। इसकी जानकारी पोलिंग पार्टियों के आने और आंकड़ों का मिलान करने के बाद आज अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दी।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि 19 अप्रैल को हुए मतदान का 56.89 प्रतिशत आंकड़ा दर्ज किया गया था। लेकिन, यह आंकड़ा फाइनल नहीं था। उन्होंने बताया कि राज्य में कई पोलिंग पार्टियां को वापस आने में तीन-चार दिन लग जाते हैं। उनके आने के बाद सभी आंकड़ों का मिलान किया जाता है। इसके बाद फाइनल परिणाम निकलता है।

सभी ईवीएम महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में बनाए गए स्ट्रांग रूम में पहुंच चुकी हैं। जिलाधिकारी सोनिका ने निरीक्षण कर कहा कि स्ट्रांग रूम में प्रवेश और निकास के लिए केवल एक ही गेट का उपयोग किया जाए। इसके अलावा अन्य सभी गेट पूरी तरह से बंद रहेंगे। डीएम ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात अर्धसैनिक बल के अधिकारियों और जवानों को भी सख्त निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम की त्रिचक्रीय सुरक्षा कायम रखना है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की दृष्टि के लिए 24 घंटे कैमरे ऑन रहते हैं। विद्युत आपूर्ति भी निर्बाध रहती है। ईवीएम को सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन-निर्वाचन आयोग की ओर से पहले ही पूरी तैयारी कर ली गई थी। स्ट्रांग रूम पहले ही दुरुस्त कर लिए गए थे। ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को रखने की सबसे सुरक्षित जगह तय की जा चुकी थी। अब ईवीएम को निर्धारित स्थल पर रख दिया गया है। वोटों की गिनती के समय ही ईवीएम मशीनें यहां से निकाली जाएंगी।

स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए 24 घंटे अर्धसैनिक बल के जवान तैनात रहते हैं। स्ट्रांग रूम की निगरानी 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से होती है। स्ट्रांग रूम में सामने की तरफ एक कंट्रोल रूम होता है। इस कंट्रोल रूम से सुरक्षा पर नजर रखी जाती है। सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों के साथ राज्य पुलिस की भी ड्यूटी लगाई गई है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा