श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

शादी के सवाल पर पहले मुस्कुराए राहुल गांधी, फिर बोले- जल्द…

Loksabha Election 2024 | Rahul Gandhi | Congress | BJP |

Loksabha Election 2024 : रायबरेली सीट पर अपनी जीत का परचम लहराने के लिए राहुल गांधी अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों से जल्द शादी करने का वादा कर दिया। राहुल गांधी ने कहा कि जल्द ही शादी कर लूंगा।

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस बार रायबरेली लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं। शहर के महराजगंज कस्बा स्थित मेला मैदान में सोमवार को राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। जैसे ही राहुल गांधी भाषण खत्म कर आगे बढ़े तो लोगों ने उनसे सवाल कर दिया कि राहुल भइया शादी कब करोगे?

वहीं, राहुल की समझ में कुछ नहीं आया तो बहन प्रियंका गांधी ने उनसे कहा कि ये लोग पूछ रहे हैं कि आप शादी कब करोगे। इस पर राहुल गांधी हंस पड़े और बोले कि जल्द शादी कर लूंगा। बता दें, अमेठी और रायबरेली की सीटों पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान काफी माथापच्ची के बाद किया है। नामांकन से ठीक पहले पार्टी ने राहुल गांधी को अमेठी से न उतारकर रायबरेली से उम्मीदवार बनाया, जबकि अमेठी से पुराने कांग्रेसी और गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा